बुर्का पहने एक संदिग्ध को भीड़ ने पीटा, जानें मामला - Khabar NonStop
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आजकल चोटी कटने की घटनाएं सुर्खियां बनी हुई हैं। इन्हें लेकर आए दिन कश्मीर घाटी में बवाल होता रहता है। अब एक बार फिर चोटी कटने को लेकर कश्मीर के अवन्तीपोरा इलाके में बवाल हो गया।
क्या है मामला
दरअसल कल अवन्तीपोरा में चोटी काटने के आरोप में लोगों की भीड़ ने बुर्का पहने एक शख्स की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन फिर भी लोग आरोपी युवक को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया और हाइवे पर चल रही कई गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचाया। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर किसी तरह आरोपी युवक को भीड़ से बचाया।
कश्मीर में सुरक्षा कारणों से रेल सेवाएं बर्खास्त
युवक ट्रांसजेंडर
वहीं पुलिस पूछताछ में पता चला है कि जिस युवक को भीड़ चोटी काटने वाला समझकर पीट रही थी। वह दरअसल ट्रांसजेंडर युवक है, जो कि अक्सर औरतों के कपड़े पहनता रहता है। पुलिस का कहना है कि लोगें की भीड़ बिना तथ्य जाने आजकल निर्दोष लोगों को निशाना बना रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ySwNhL
Comments
Post a Comment