अब्बासी बने पाकिस्तान के पहले ऐसे पीएम जिन्होंने किया यह काम.. - Khabar NonStop
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के शाहिद खाकन अब्बासी ने रविवार को तुर्की के लड़ाकू हेलीकॉप्टर T-129 को उड़ाया। ऐसा करने वाले वे पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। पिछले महीने अब्बासी ने पाक वायुसेना के F-16 विमान में उड़ान भरी थी।
पाकिस्तान में चीन के राजदूत की सुरक्षा की मांग, चीन ने लिखा पत्र
इन दिनों अब्बासी D-8 के नौवें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हैं। D-8 विकासशील देशों का समूह है जिसमें 8 देश बांग्लादेश, ईरान, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, मिस्र और तुर्की शामिल हैं। इस दौरान T-129 हेलीकॉप्टर की खरीद को लेकर पूछे गए सवाल के सवाल पर कहा कि हमारी सेना हेलीकॉप्टर का मूल्यांकन कर रही है।
जापानः शिंजो आबे की शानदार जीत, पीएम मोदी खुश
उन्होंने कहा कि तुर्की का रक्षा उत्पादन उद्योग दुनिया के सबसे अच्छे रक्षा उद्योगों में से एक है और यह किसी से कम नहीं है। उन्होंने हेलीकॉप्टर की तारीफ करते हुए इसे प्रभावशाली और अच्छी मशीन बताया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2itlzf8
Comments
Post a Comment