पीलीभीत: गन्ना की मिठास में अवैध उगाही की खटास - Khabar NonStop
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा कर रही है, लेकिन पीलीभीत की जमीनी हकीकत जानकर आप हैरान हो जायेंगे। जी हाँ खबर चौंकाने वाली है क्योंकि जब उच्च अधिकारी ही अवैध उगाही कराते हों तो फिर आगे क्या कहना। मामला पीलीभीत के गन्ना विभाग से जुडा हुआ है जहाँ सुपरवाईजर ने अवैध उगाही के लिये बिलसण्डा गन्ना गोदाम में उगाही केन्द्र खुलवा दिया है। वैसे तो यह जनता कि सुविधा के लिये खुला है लेकिन यहाँ बैठा गन्ना विभाग का अधिकारी गोदाम में लोगों से सट्टा, सर्वे को सुधरवाने के नाम पर 200 – 500 रूपये वसूलता है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
अपहरण हुई युवती का सुराग लगाने में नाकाम पुलिस
वहीं जब जिला गन्ना अधिकारी रामेश्वर यादव से वायरल वीडियो के बारे मे पूछा तो साहब मीडिया से लिखित शिकायत की बात करने लगे। उनका ये बयान हैरान कर देने वाला था। वायरल वीडियो के बारे में गन्ना जिला अधिकारी से मीडिया ने पूछा तो साहब ने कुछ भी बोलने से स्पष्ट मना कर दिया। इसके बाद इन साहब ने पहले तो अवैध उगाही वाले व्यक्ति को अपने विभाग का भी नहीं बताया और गन्ना गोदाम में बैठे व्यक्ति को आम आदमी बताया। जिसकी विभाग की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
लेकिन अब सवाल ये है कि अधिकारियों के दफ्तर मे जब अवैध उगाही का खेल चल रहा हो तो क्या विभाग के उच्च अधिकारियों की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होती। जबकि गन्ना जिला अधिकारी रामेश्वर यादव ने कहा विभाग की कोई भी जिम्मेदारी होती है। इसके बावजूद भी गन्ना जिला अधिकारी अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2g0N4s3
Comments
Post a Comment