जाने बायोटिन से होने वाले खास फायदें - Khabar NonStop
यदि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहती है। तो आपको B-complex vitamins की जानकारी तो होगी ही। हम आपको बता दे कि यह स्किन और मेटाबॉलिज्म को डेवलप करने में सहायक होता है। इससे पहले की हम आपको बायोटिन के लाभ बताएं यह जान लेते हैं कि Biotin क्या है। दरअसल बायोटिन एक टाइप का विटामिन बी है। बायोटिन का हमारे बालों और त्वचा में एक अहम रोल होता है। तो आईए जानते हैं इसके फायदे…
आलू से भगाएं चेहरे के स्पॉट, पाएं निखार ऑन द स्पॉट
स्किन के लिये लाभकारी
आपके शरीर की थकान, आपके चेहरे एवं त्वचा पर स्पष्ट दिखाई देती है। ऐसे में यदि सुंदरता चाहती है कि आपको बायोटिन का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से न केवल स्किन ग्लोइंग होगी बल्कि झुर्रियों की समस्या भी दूर हो जाएगी।
स्किन हीलिंग पावर
मार्केट में कई तरह के मसाज ऑइल मौजूद हैं जिनमें हीलिंग पावर है। खूबसूरत स्किन की इच्छा रखने वाले लोगों को बायोटिन सप्पलीमेंट के सेवन पर ध्यान देना चाहिए।
ये मास्क आपको कुछ ही दिन में दिखाएंगे अपना जादू
हेयर बेनिफिट
बायोटिन के सेवन से हमारे बालों को भी लाभ मिलता है। इसके इसके सेवन से आप हेयर फॉल कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही यह हेयर ग्रोथ में भी सहायक होता है।
नेल ग्रोथ भी है संभव
यदि आपके नखून बढने से पहले टूट जाते हैं तो बायोटिन इस समस्या को भी दूर कर सकता है। जी हाँ नेल ग्रोथ में भी बायोटिन काफी फायदेमंद होता है। नाखुन की मोटाई बढाकर उन्हे अच्छी क्वालटी का बनाने में बायोटिन मददगार साबित होता है।
अब घर बैठे ऐसे करें फेसियल और पाएं दमकता निखार
खाद्य पदार्थों से ऐसे पाएं बायोटिन
यदि आप सप्पलिमेंट का इस्तेमाल न कर नेचुरल तरीके से बायोटिन की कमी को दूर करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नियमित भोजन में फूलगोभी, हरे मटर, अखरोट, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, बादाम, मसूर की दाल, जौ, केला, चावल, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, टमाटर, मशरूम आदि शामिल करना चाहिए।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yhL9tZ
Comments
Post a Comment