राज्यरानी एक्सप्रेस की टैंकर से भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल - Khabar NonStop
बरेली- बरेली के थाना क्षेत्र फरीदपुर के गौसगंज पुलिया क्रासिंग के पास लखनऊ के रास्ते से मेरठ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस की तेल से भरे टैंकर में भिंडत हो गई। भिंडत के समय क्रासिंग का गेट खुला था, इस भिडंत में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
रोडवेज-बाइक की भिंड़त में मृर्तक आश्रित बाबू की मौत
मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भयंकर थी की टक्कर लगते ही टैंकर के परखच्चे उड़ गए, इस हादसे में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रेन में सवार कई व्यक्ति ट्रेन के अंदर गिरने से घायल हो गए। टैंकर चालक की पहचान मो. कासिम निवासी सिकंदरपुर चौराहा संभल के निवासी के रूप में हुई है। मो. कासिम निवासी सिकंदरपुर चौराहा संभल उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीतांबरपुर स्टेशनमास्टर की लापरवाही से क्रॉसिंग का गेट बंद नहीं हुआ था, क्योंकि स्टेशनमास्टर ने गेटमैन को सूचना ही नहीं दी थी। हादसे के बाद से रेलवे परिचालन प्रभावित है दोनों तरफ से गुजरने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है वहीं, जानकारी के मुताबिक बरेली के डीएम के घटना स्थल पर पहुंचने की खबर है।
देवबंद: बस और बाइक की भिडंत, आधा दर्जन लोग घायल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z9LboJ
Comments
Post a Comment