नहीं रहे रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी का आज सुबह 4 बजे निधन हो गया। बता दें कि उनके पार्थिक शरीर को साढ़े दस बजे उनके घर जानकी कुटीर ले जाया गया है। वहीं दोपहर दो बजे के बाद विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया है।
‘मर्सल’ के प्रोड्यूसर ने कहा- ‘जरूरी है, तो हटा देंगे GST से जुड़ा सीन’
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम मुखर्जी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। उनकी सेहत पिछले काफी समय से खराब थी। आखिरी बार वह रानी मुखर्जी के घर आयोजित हुई दुर्गा पूजा में नजर आए थे। बताया जा रहा है कि 85 वर्ष के राम मुखर्जी की हृदय गति रुक जाने से मौत हुई है।
आपको बता दें राम मुखर्जी जाने-माने फिल्म डायरेक्टर थे। उन्होंने हिंदी समेत तमाम बंगाली फिल्मों का डायरेक्शन किया है। बता दें कि वह मुंबई के फिल्मालय स्टूडियो के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की डेब्यू फिल्म ‘बाइर फूल’ का डायरेक्शन और प्रोडक्शन भी राम मुखर्जी ने ही किया था। ये फिल्म साल 1996 में आई थी। गौरतलब है कि साल 1964 में आई दिलीप कुमार और वैजयंती माला की फिल्म ‘लीडर’ का डायरेक्शन भी राम मुखर्जी ने ही किया था। इसके अलावा उन्हें साल 1960 में आई फिल्म ‘हम हिंदुस्तानी’ के लिए भी जाना जाता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yBNnEy
Comments
Post a Comment