लव जिहाद पर बसपा नेता के विवादित बोल… - Khabar NonStop
अलीगढ़ में गत दिन हुए बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में जोन इंचार्ज हेमंत प्रताप सिंह के लव जिहाद पर विवादित बोल का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो कह रहे हैं कि ‘‘जो मुस्लिम समाज के लोग आरएसएस की बातों में आते हैं, बीजेपी की बातों में आते हैं, उनको अपना दामाद बनाने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उनको सबसे पहले अपना दामाद बना लेना चाहिए। इसलिए साथियों सच्चाई को समझने की जरूरत है। सच्चाई को जानने की जरूरत है। इसलिए इन लोगों के बहकावे व बातों में आने की जरूरत नहीं है।’’
त्रिपुरा के राज्यपाल ने किया अजान पर विवादित ट्वीट
लव जेहाद का हवाला देकर प्रताप सिं कह रहे हैं कि, प्रेम से किसी का नुकसान नहीं होता। प्रेम भाईचारे का संदेश देता है, किसी को बांटता नहीं है। मुख्यमंत्री ने एंटी रोमियो स्क्वाॅयड बना दिय, जबकि जरूरत एंटी बेरोजगारी स्क्वायड, एंटी जातिवाद स्क्वायड, एंटी गैर बराबरी स्क्वायड की है। आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी माहौल को सांप्रदायिक बना सकती है। इससे सावधान रहना है। दलित मुसलमानों का डीएनए एक है, यह बात शोध में साबित हो चुकी है।
AMU छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष ने की योगी पर विवादित टिप्पणी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hkyjBt
Comments
Post a Comment