भाईदूज के मौके पर हुई थी एक के बाद एक सड़क दुर्घटना, कई घायल - Khabar NonStop
पीलीभीत-यूपी के पीलीभीत जिले में भैया दूज पर्व के दिन सड़क दुर्घटनाओं में अलग-अलग स्थानों पर दो की मौत हो गयी। कई अन्य स्थानों पर आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है।
क्या है घटनायें ?
कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी निवासी राजेंद्र (32) जो कि अपने पिता के रिटायरमेंट के बाद रेलवे ट्रैक मैन के पद पर कार्यरत हैं। अपने ससुराल दियुरनिया जिठनिया थाना अमरिया क्षेत्र से बापस लौट रहे थे, अचानक थाना जहानाबाद क्षेत्र के निश्रा बारातबोझ के पास किसी अज्ञात वाहन को ओवरटेक करने के चलते पेड़ से टकराकर खेत में जा गिरे। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को फ़ोन कर सुचना दी जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान ही राजेंद्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि राजेंद्र की पत्नी गंगा देवी और 3 बच्चे है जिनका रो रो कर बुरा हाल है।
भैयादूज पर भाई का तिलक करने निकली बहन सड़क दुर्घटना की हुई शिकार
वहीं, एक और घटना थाना सिंधौरा बिन्दुआँ निवासी प्रदीप (25) जो कि जिला अस्पताल में मृत अवस्था में लाये गए। दूसरी तरफ विजय पाल (22) मीरपुर विलासपुर थाना बिलसंडा निवासी अपनी पत्नी प्रीती (20) के साथ बाइक द्वारा नौगवान नवी नगर थाना दियूरिया कलान अपने ससुराल जाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन थाना बिलसंडा क्षेत्र के इटगांव में सामने से आ रही तेज रफ़्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अन्य घटना थाना जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी के सामने घटी इस घटना में लगभग सात लोग घायल हुए। सभी लोग भैयादूज मनाने जा रहे थे। इस घटना में ओमबीर (21) बिक्रमपुर थाना बरखेड़ा निवासी, हीराकली जमुनिया थाना माधोटांडा निवासी, हरदयाल (65) बैभा थाना बंडा निवासी, धर्मेन्द्र (28) भगवन्तपुर बघेड़ा थाना जहानाबाद निवासी जो कि तांगा चालक है, बिमला (45) भगवन्तपुर बघेड़ा थाना जहानाबाद निवासी, नत्थो देवी (50) भगवन्तपुर बघेड़ा थाना जहानाबाद निवासी। यह सभी लोग पीलीभीत से तांगे पर सवार होकर थाना जहानाबाद क्षेत्र के भगवन्तपुर बघेड़ा जाने के लिए निकले थे पीछे से आये तेज रफ़्तार ट्रक ने थाना जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी के सामने पुलिया पर टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तांगा पुलिया में जा गिरा जिससे तांगा चालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोग घायल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yGjaU5
Comments
Post a Comment