ये मास्क आपको कुछ ही दिन में दिखाएंगे अपना जादू - Khabar NonStop
ये बात तो हम सभी जानते हैं कि हमारी खूबसूरती में सबसे अहम योगदान हमारे चेहरे का होता है। हम अपने शरीर के अन्य हिस्सों की कमी को ढक सकते हैं। लेकिन न तो हम चेहरे की कमियों को छुपा सकते हैं और न ही ऐसा करके आप धूल, मिट्टी या धूप से बच सकते हैं। ऐसे में आपके चेहरे का रंग फीका पड़ने लगता है और खूबसूरती ढ़लने लगती है। कई बार हार्मोन चेंजिस के कारण भी चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ जाते हैं। ऐसे में प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके आप अपनी रंगत को निखार सकते हैं और लंबे समय तक जवान दिख सकते हैं। तो आइए जाने ये बेहतरीन टिप्स…
आलू से भगाएं चेहरे के स्पॉट, पाएं निखार ऑन द स्पॉट
खीरे और आलू से बना मास्क
सबसे पहले एक आलू और खीरा लेकर उसका छिलका उतार लें। इसके बाद इसके छोटे छोटे टुकड़े कर के मिक्सर में पीस लें। अब तैयार पेस्ट को अपने हाथ की मदद से चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं और हल्का हल्का गोलाई में मसाज करें। कुछ समय तक इसे यूँ ही लगे रहने दें और जब सूख जाए तो साफ पानी से धो लें।
यदि बच गए हैं पके हुए चावल, तो फेकने के बजाये ऐसे करें इस्तेमाल…
आलू और नींबू से बना फेस पैक
इस मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए एक आलू और आधा नींबू। सबसे पहले एक आलू को लेकर उसे मसल लें। फिर इसमें नींबू को नीचोड़ लें। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। तैयार पेस्ट को 10-15 मिनट बाद अपने चेहरे पर लगाएं और चेहरे पर मसाज करें। बेहतर होगा कि आप इस फेस मास्क का इस्तेमाल रात के समय करें।
नोट- इस मास्क का इस्तेमाल करके आप झाइयां, दाग धब्बे, टैनिंग, झुर्रियां आदि समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही इसके नियमित प्रयोग से आपके चेहरे पर रौनक आ जाएगी।
अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स, जिससे दिखेंगे 30 के बाद भी खूबसूरत और जवान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yg2zF2
Comments
Post a Comment