मध्य प्रदेश: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता - Khabar NonStop
मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले कर को कम करने का ऐलान करते हुए कहा है कि, डीजल चार रुपये और पेट्रोल 1.62 रुपए सस्ता हो जाएगा। हालांकि, राज्य सरकार के इस कदम से दो हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष राजस्व की हानि होगी।
दरअसल, शुक्रवार की सुबह राज्य के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पेट्रोल व डीजल को लेकर चर्चा की थी जिसके बाद ये फैसला लिया गया है। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने बताया कि, डीजल पर लगने वाले वैट को 27 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत किया गया है। इसके अलावा सेस में भी 1.50 रुपये की कटौती की गई है। वहीं, पेट्रोल पर लगने वाले वैट को 31 प्रतिशत से घटाकर 28 प्रतिशत किया गया है और पेट्रोल पर तीन प्रतिशत वैट कम हुआ है जिससे कीमतों में 1.62 पैसे का अंतर आएगा। वित्त मंत्री ने ये भी बताये कि, आने वाले 6 महीनो में 1,000 करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान होगा जो कि, नुकसान वार्षिक स्तर पर 2,000 करोड़ रुपये होगा।
जानें क्या है मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री का लड़की के साथ पोल डांस का सच
बता दें कि, कुछ दिनों पहले पेट्रोल- डीजल की बढती कीमतों को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि, पेट्रोल की कीमतों के जरिए टैक्स के माध्यम से लोगों की जेबें हल्की हलकी करना चाहती है केंद्र। जिसके बाद केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देने की कोशिश करते हुए अपने हिस्से के करों में कुछ कटोती की और राज्य सरकार से भी कहा कि वह भी अपने हिस्से के करों में कटौती करने के लिए कहा था। जिसके बाद भाजपा शासित राज्य गुजरात, हिमाचल और महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश ने भी यह कदम उठाया है।
मध्यप्रदेश: 13 जिले सूखाग्रस्त घोषित
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yIwIzZ
Comments
Post a Comment