sss

; //]]>

इश्क में अंधी पत्नी नें चढ़ाई पति की बलि - Khabar NonStop

policeबुलंदशहर। पुलिस की गिरफ्त में खड़ी ये महिला कोई अबला नारी नहीं है। इसने बेख़ौफ़ होकर अपने की पति को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। कहते है इंसान की कामयाबी के पीछे किसी औरत का हाथ होता है। लेकिन ज़िला बुलंदशहर की इस कहानी में अपनी बीवी से बेहद प्यार करने वाले पति की मौत के पीछे किसी और का नही इसी खलनायिका का हाथ है।

अवैध शराब के तस्कर गिरफ्तार

जानें पूरा मामला

दरअसल पुलिस की हिरासत में खड़ी इस औरत का नाम प्रेमवती है और इसके साथ मे खड़ा इसका प्रेमी हरकेश है। इन दोनों को बुलंदशहर पुलिस ने 27 अक्टूबर को हुए नरेंद्र यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो प्रेमवती की शादी 4 महीने पहले सिकंद्राराबाद निवासी नरेंद्र यादव के साथ हुई थी। 27 अक्टूबर को नरेंद्र अपनी ससुराल अपनी पत्नी लेने के लिए गया था। नरेंद्र ससुराल से अपनी पत्नी को लेकर वापिस अपने घर की और तो चला लेकिन अपने घर वापिस नही पहुँचा।

अपहरण की सूचना दर्ज कराई

नरेंद्र की पत्नी ने जहांगीराबाद थाने में घर वापस लौटते समय अपने संग लूटपाट और पति के अपहरण की सूचना दर्ज कराई। पुलिस नरेंद्र की पत्नी की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वही 28 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के हजरतपुर गांव के पास किसी अज्ञात युवक की लाश पड़ी मिली। बुलंदशहर कोतवाली देहात पुलिस ने जब अज्ञात लाश की शिनाख्त कराई तो वो लाश 27 अक्टूबर को अपहरण हुये नरेंद्र की निकली।

नरेंद्र की हत्या के बारे में जांच

कोतवाली देहात ने जब नरेंद्र की हत्या के बारे में जांच शुरू की तो जांच में सबसे पहला शक़ नरेंद्र की पत्नी पर गया। और जब पुलिस ने नरेंद्र की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो मृतक नरेंद्र की प्रेमवती टूट गई और फिर प्रेमवती ने जो इक़बाल-ए-जुर्म किया तो पुलिस ने भी दांतो तले उंगली चबा ली। मृतक की पत्नी प्रेमवती ने बताया कि उसका शादी से पहले ही गांव के ही युवक हरकेश यादव से प्रेम प्रसंग था।

यूपी पुलिस की गुंडागर्दी, बिना जांच के सरेआम कर दी धुनाई

3 सालों से एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे      

प्रेमवती और हरकेश बीते 3 सालों से एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे लेकिन दोनों के घर वाले इस प्यार के खिलाफ थे जिसके चलते हरकेश के घर वालों ने हरकेश की शादी कही और कर दी थी अभी प्रेमवती की शादी भी 4 महीने पहले ही सिकंदराबाद निवासी नरेंद्र यादव से हुई थी। लेकिन हरकेश और प्रेमवती ने शादी के बाद भी मिलना नही छोड़ा था। नरेंद्र को हरकेश और प्रेमवती के संबंधों के बारे में जैसे ही पता चला तो नरेंद्र इन संबंधों का विरोध करने लगा।

चैन स्नैचिंग करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस आरोपी पत्नी और प्रेमी हरकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से आला-ए-कत्ल और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। अभी एक आरोपी विजेंद्र फरार है। पुलिस जल्द ही फरार मुजरिम की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बता दें की बुलन्दशहर   मंगलवार को बिजली घर नम्बर 1 पर 250 केवीए के दो ट्रांस्फार्मर लगाकर क्षमता वृद्धि की जायेगी। जिसके कारण मंगलवार को फीडर नम्बर 1 व 2  से मोहल्ला श्यौदत्त, भीमनगर, पीरखां में प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक विधूतापूर्ति बाधित रहेगी  यह जानकारी जेई हिमांशु कुशवाह द्वारा दी है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zSIZOy

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop