sss

; //]]>

आधार नंबर को फ़ोन या बैंक से जोड़ते वक़्त इन बातों का रखें ध्यान… - Khabar NonStop

Aadhaar number

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार नंबर को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। सरकारी फरमान के मुताबिक सिम कार्ड, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट से आधार नंबर लिंक करना अनिवार्य हो गया है। बैंक अकाउंट और पैन कार्ड से आधार को लिंक करने में फ्रॉड की भी खबरें सामने आयीं है। लिहाज़ा आधार नंबर को इन सबसे लिंक करते वक़्त विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है।

पीएफ अकाउंट को आधार से ऐसे लिंक करें…

आधार नंबर जोड़ने के बहाने लूटे 1.3 लाख रुपए

हाल ही में एक युवक से सिम कार्ड को आधार नंबर से लिंक करने के बहाने 1.3 लाख रुपये लूट लिए। शाश्वत गुप्ता नाम के युवक से एक फर्जी कॉल के माध्यम से सिम कार्ड को आधार नंबर से जोड़ने के लिए कहा गया। इसके बाद कॉल पर ही शाश्वत से कॉलर ने सिम कार्ड नंबर मांगे और स्टेप बताते गया और शाश्वत उन्हें फॉलो करता गया। इसके बाद युवक को पता चला कि उसके अकाउंट से 1.3 लाख रुपये काट लिए गए हैं। ऐसे ही देश भर में तमाम लोग फर्जीवाड़े से पीड़ित हैं। ऐसे में आपको आधार नंबर को किसी भी योजना से लिंक करते वक़्त सावधान रहने की जरुरत है।

बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं: ऐसे चेक करें

आधार नंबर को लिंक करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

आधार नंबर को सिम से लिंक करने के लिए आपको संबंधित सर्विस प्रोवाइडर के कस्टमर केयर पर जाना अनिवार्य है। आप ऑनलाइन अथवा कॉल के माध्यम से इसे लिंक नहीं कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को कम्पलीट करने के लिए यूजर को अपना फिंगर प्रिंट देना पड़ता है। ऐसे में आपको इन फर्जीवाड़ों से सावधान रहने की विशेष जरुरत है….

  • आधार लिंक करने के आने वाली किसी भी कॉल पर आप अपनी गुप्त जानकारी बिल्कुल भी न शेयर करें।
  • बैंक के प्रतिनिधि बनकर कॉल करने वाले धोखेबाजों से सावधान रहें। कोई भी अकाउंट डिटेल और पासवर्ड कॉल पर न शेयर करें। अगर आपके पास ऐसी कोई कॉल आती है तो सम्बंधित बैंक को तुरंत जानकारी दें।
  • बैंक अकाउंट को आधार नंबर से लिंक, संबंधित बैंक की अधिकृत वेबसाइट से ही करें या फिर बैंक की ब्रांच में जाकर पूरी प्रक्रिया करें।

MP: आधार कार्ड दिखाओ तभी होगा इलाज, फरमान जारी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xKLQaU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop