ओवैसी पर बरसे विधायक संगीत सोम - Khabar NonStop
मेरठ। सरधना विधायक संगीत सोम रविवार को असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी मेरठ में जड़ें नहीं जमा पाएंगे। ऐसे लोगों को इस तरह जवाब देना होगा कि वो हैदराबाद की सीमा न लांघ पाए, ये मेरठ है यहां मुहंतोड़ जवाब दिया जाता है।
खाद्य विभाग टीम ने मिठाई की दुकान पर मारा छापा
दरअसल संगीत सोम गढ़ रोड पर सिसौली गांव में महाराजा अनंगपाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करते हुए सरधना विधायक ने कहा कि भारत देश को गौरवशाली इतिहास को किताबों में उतारा जाएगा, ताकि हर भारतीय अपने गौरवशाली इतिहास को जान सके। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के आस्था के केंद्र अयोध्या, काशी, मथुरा के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने नहीं दी जाएंगी। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर सियासी तीर छोड़े व इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक कुलदीप तोमर और एडवोकेट रचना शर्मा मौजूद रहीं।
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मेरठ
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xIDQXL
Comments
Post a Comment