sss

; //]]>

बिग बॉस: शुरु हुई ढ़िंचैक पूजा और आकाश की लव स्टोरी - Khabar NonStop

bigg bossइस बार बिग बॉस में कई दिलचस्प कंटेस्टेंट आने के बाद ही शो की टीआरपी में ख़ास असर नहीं पड़ रहा है। शो टीआरपी चार्ट में लगातार नीचे गिरता जा रहा है। हालांकि इस हफ्ते अजीबोगरीब गानों के लिए मशहूर ढिंचैक पूजा के आने से शो में थोड़ी सी दिलचस्पी बढ़ी है।

Bigg Boss: घर वालों के तानों से परेशान हुई ढ़िंचैक पूजा

शो में दो मजेदार सिंगर है

इस शो में दो सिंगर हैं, पूजा के अलावा आकाश ददलानी भी घर में सिंगर हैं। बता दें की दोनों के बीच एक अलग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। कहा जा रहा है कि ये बिग बॉस के घर में बनने वाली नई जोड़ी है। पुनीश-बंदगी के बाद इन दोनों का नाम लिया जा रहा है। इसके पीछे एक वजह भी है।

KBC शूटिंग के दौरान बिग बी की तबीयत बिगड़ी

जब पूजा की गोद में सर रखकर बैठे आकाश

पिछले दिनों बिग बॉस के घर में ढिंचैक पूजा समेत कई लोग अपने बेड पर बैठे होते हैं। इसी दौरान आकाश, पूजा की गोद में सिर रखकर लेटे नजर आते हैं। इस सीन को देखकर पुनीश आकाश को सलाह देते हैं कि वह ढिंचैक के बॉयफ्रेंड बन जाएं। आकाश ने उन्हें आई लव यू भी बोला। ढिंचैक शरमा जाती हैं। वो कहती हैं कि उनके उनके घर में ऐसी बातों की सख्त पाबंदी है। फिर मुस्कुराकर चली जाती हैं। हालांकि दोनों की करीबी को लेकर उनके मोहब्बत की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। वैसे पूजा को घर में मुसीबतों का सामना भी करना पड़ रहा है। शुरू में उनका खूब मजाक उड़ाया गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i8b5OI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop