व्हेल की इस हरकत से बने मछुआरे माला माल, जानें पूरी खबर - Khabar NonStop
अगर हम आपसे कहें कि व्हेल को पकड़कर नही बल्कि उसकी एक अजीब हरकत के कारण मछुआरे मालामाल हो गए तो क्या आप इस बात पर विश्वास करेंगे? जी हाँ दरसल इस बात पर विश्वास करना जरा मुश्किल है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। हम आपको बता दें कि यह घटना ओमान की है जहाँ रोज की तरह तीन मछुआरे मछली पकड़ने पहुंचे।
बिल्ली बनी तीन मिलियन डॉलर की मालिक, जाने पूरी खबर
लेकिन इस बार उन्होंने जब मछ्ली पकड़ने के लिए जाल फेंका तो उनके जाल में कुछ वजनी चीज फंस गई। ऐसे में उन्हें वह मछली ही लग रही थी लेकिन जब उन्होंने जाल को बाहर निकाला तो वह दंग रह गए। पहले तो उन्हें समझ नहीं आया कि ये क्या चीज है। क्योंकि जाल में मछली नहीं बल्कि व्हेल मछली की उल्टी का एक हिस्सा फंसा था। ज्ञात हो कि व्हेल की उल्टी को एम्बरग्रिस कहा जाता है, जो की बहुत ही मंहगा वैक्स होता है।
एक इंगलिश न्यूज पेपर के अकॉर्डिंग मछली पड़ रहे मछुआरों के हाथ तकरीबन 80 किलोग्राम एम्बरग्रिस लगा। हम आपको बता दें कि एम्बरग्रिस एक पदार्थ है जो स्पर्म व्हेल के आंतों से निकलता है, जो बहुत मंहगी वैक्स है। बेहद कम इंसानों के हाथ लगने वाला ये एम्बरग्रिस को ही व्हेल की उल्टी कहा जाता है।
एम्बरग्रिस के प्रयोग से मंहगे परफ्यूम बनाए जाते हैं। यही कारण है कि इसकी कीमत करोड़ों में है। जानकारी के मुताबिक जब से मछुआरों के हाथ ये एम्बरग्रिस लगा है ये काफी फेमस हो गए हैं और दुनिया भर से कई परफ्यूम बिजनेसमैन इनसे यह खरीदने के लिए सम्पर्क कायम करने में जुटे हैं।
एक ऐसी जगह जहाँ जाने वाला फिर कभी वापस नहीं आता
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gJsInZ
Comments
Post a Comment