आखिर विधायक को कोतवाल पर क्यों आया गुस्सा ? - Khabar NonStop
बरेली। यूपी में भले ही योगी की सरकार हो लेकिन थानों में अभी भी सुनवाई नहीं हो रही। जिस वजह से विधायकों का पारा बढ़ जाता है। ताजा मामला बरेली के नबाबगंज का है जहां के कोतवाल थाने से नदारद रहते है और फरियादी परेशान होते रहते है।
कहीं आपने तो नहीं खाई मैदा और हल्दी की सोन पापड़ी
वहीं थाना दिवस के दिन विधायक केसर सिंह थाने पहुचें तो उन्हें वहां पर शिकायतों का अंबार मिला। जिसके बाद विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और नबाबगंज कोतवाली में मौजूद लोगों के सामने विधायक ने कोतवाल को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कोतवाल से कहा यहां इज़्ज़त तुम्हारी वर्दी की वजह से होती है, वर्दी उतार कर आओ फिर देखो क्या होता है।
टीचर की हरकत से समाज हुआ शर्मसार, जानें पूरा मामला
थाना दिवस के दिन जब स्थानीय बीजेपी विधायक केसर सिंह नबाबगंज कोतवाली पहुचें तो सांसद और विधायकों के सिफारिशी पत्र कूड़ेदान में पड़े थे। जिसे देख विधायक जी कोतवाल कृष्ण मुरारी पर आग बबूला हो गए और कोतवाल को खरी खरी सुना दीं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yHVJep
Comments
Post a Comment