sss

; //]]>

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मेरठ - Khabar NonStop

Meerut News

मेरठ। मेरठ का नवीन मंडी इलाका आज दिन निकलते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दरअसल दो अज्ञात बदमाशों ने फल मंडी के प्रधान की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद फल मंडी में अफरा-तफरी मच गई।

क्या है मामला

खबर के अनुसार, फल मंडी के प्रधान रईसुद्दीन आज अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और दुकान पर बैठे रईसुद्दीन को गोली मारकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों हमलावरों ने हेलमेट पहने हुए थे। घटना के तुरंत बाद रईसुद्दीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गंदगी से बदहाल है ” कृष्ण की नगरी”

Meerut News

फल मंडी अनिश्चितकालीन बंद

वहीं घटना के बाद से व्यापारियों में रोष है और उन्होंने तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है और हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक अनिश्चितकालीन फल मंडी बंद रखने का ऐलान किया है। घटना की सूचना के तुरंत बाद एसपी सिटी मान सिंह चौहान तुरंत आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन मृतक के परिजनों ने इस दौरान पुलिस को खूब खरी-खोटी सुनायी।

मऊः युवती का गला रेत कर हत्या का प्रयास

Meerut News

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zr7u60

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop