अलीगढ़ः दीपावली के बाद एटीएम हुए खाली - Khabar NonStop
अलीगढ़। दीपावली के त्यौहार के बाद शहर में लगे सभी बैंको के एटीएम खाली हो गए हैं। वही एटीएम खाली होने के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन बैंकों ने ग्राहक की सुविधा के लिए त्यौहार के बाद भी कोई कार्यवाही नही की है।
अलीगढ़: पटाखे से दो दर्जन झुग्गी जलकर खाक
दरअसल पांच दिवसीय त्यौहार दीपावली पर बैंकों की छुट्टी पड़ जाती है, लेकिन इसका असर शहर में लगे एटीएमों पर पड़ता है। मध्यम वर्ग का व्यक्ति दिवाली त्यौहार को मानाने के बाद अपनी जेब से खाली सा ही हो जाता है और बैंकों ने भी सभी एटीएम के बिसर रहने की आदत बना दी है लेकिन सुविधा के नाम पर असुविधा प्रदान कर दी है। अलीगढ़ शहर के सैकड़ों एटीएम में से अधिकतर खाली पड़े हुए हैं तो कुछ के सटर ही बंद है।
छेड़खानी करने वाले शोहदे को लड़की ने सिखाया सबक
शहर में लोग अपने हाथ में एटीएम लेकर इधर-उधर रूपये निकालने के लिए भटकने को मजबूर हैं, लेकिन बंद पड़े एटीएम से कुछ हासिल नहीं हो रहा है । वहीं जब एटीएम से रूपये निकालने आये ग्राहक से बात की तो उसने बताया कि वह अलीगढ़ के रेलवे रोड, बस स्टैंड, रामघाट रोड, जीटी रोड समेत गली गलियारों में लगे एटीएम तक घूम आया लेकिन फिर भी वह खाली हाथ घूम रहा है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yHNtdC
Comments
Post a Comment