‘जब कुत्ते भौंकते हों, तो आप गाड़ी मत रोको’- लकी अली - Khabar NonStop
मुंबई। हाल ही में फेमस सिंगर अदनान सामी के कॉन्सर्ट के बाद अब बॉलीवुड के सिंगर लकी अली का भी कॉन्सर्ट शनिवार को श्रीनगर में आयोजित हुआ। यहां उन्होंने अपने सदाबाहर गानों से ऑडियंस को झूमने-थिरकने पर मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं लकी अली ने यहाँ ये भी कहा कि कश्मीर में ऐसा कोई नकारात्मक या खराब माहौल नहीं है, जिसकी वजह से यहां आने से डरा जाए।
‘गोलमाल अगेन’ ने दूसरे दिन भी की बम्पर कमाई, जानें कलेक्शन
आपको बता दें लकी अली यहां इंडियन आर्मी द्वारा आयोजित एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। ये कॉन्सर्ट डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। श्रीनगर यूथ फेस्टिवल 2017 के ही एक पार्ट के रूप में आयोजित इस कॉन्सर्ट में काफी संख्या में लोग लकी अली को देखने और सुनने भी पहुंचे थे। गौरतलब है कि 90 के दशक में अपने गानों के लिए बेहद पॉपुलर रहे लकी अली ने यहां ‘आ भी जा.. ऐ सुबह’ और जाने क्या ढूंढता है ये मेरा दिल…जैसे पॉपुलर गाने गाकर समां बांधा और लोगों का मनोरंजन किया।
इस दौरान जब उनसे कश्मीर के माहौल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता जी कहा करते थे कि जब कुत्ते भौंकते हैं, तो आप गाड़ी नहीं रोको, चलाते रहो। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग कश्मीर को लेकर क्या बोलते हैं, मैं यहां आया हूं, मुझे यहां कुछ नकारात्मक नहीं लगा। ये जगह बिलकुल शांत है। यहां सब सुकून और प्यार से रह रहे हैं। मैं यहां अपने पुराने दोस्तों से भी मिला।’
J&K: म्यूजिक कॉन्सर्ट के बाद अदनान से ट्विटर पर भिड़े पूर्व सीएम अब्दुल्ला
हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर कुछ खराब है भी, तो उसे हमें मिलकर बदलना होगा। हाल के दिनों में कश्मीर में आयोजित किसी ओपन एयर कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने वाले लकी अली दूसरे ऐसे बॉलीवुड सिंगर हैं। उनसे पहले अदनान सामी भी यहां पहुंचे थे। कश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यहां 7 अक्टूबर को एक कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था। अदनान इसी कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hWQdd7
Comments
Post a Comment