देवरिया: छठ पूजा के लिए सजी दुकानें, महिलाएं उत्साहित - Khabar NonStop
देवरिया-तीन दिनों तक चलने वाले छठ पूजा की शुरुवात हो गई। मान्यता है कि संतान पर आने वाले सभी कष्टों को दूर करने के लिए यह व्रत रखा जाता है। सुबह घर की पूरी सफाई करने के बाद व्रत करने वाली महिलाओं ने पूजा की शुरुवात की। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जहां छठ पूजा यानि सूर्य देवता की पूजा की गई। इस पूजा में महिलाएं भगवान सूर्य को सूर्यास्त और उदय के समय अर्घ देकर अपने पति और पुत्र की दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं।
बिहार में छठ पूजा पर राजनीति शुरू, तेजस्वी ने सुशील मोदी को दी यह चुनौती
छठ पूजा मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। बुधवार को व्रती खरना कर रहीं हैं। गुरुवार को शाम अर्घ्य और शुक्रवार की सुबह सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद व्रती महिलाएं सुबह का अर्घ्य देने के व्रत व्रत तोड़ेंगी।छठ पूजा को लेकर तैयारियां अपने चरम पर है। बाजार सज चुके हैं , तालाबों के किनारे महिलाएं, पुरुष और बच्चे वेदी बनाने का कार्य कर रहे हैं। पूजा का रोमांच अपने चरम पर है चूँकि देवरिया जनपद बिहार प्रान्त से सटा हुआ है इस कारण छठ पूजा यहाँ विशेष रूप से मनाई जाती है। तालाबों के किनारे हजारों वेदियाँ बनके तैयार हो चुकी हैं। लोग उन्हें विभिन्न रंगो से सजा रहे हैं खासकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं।
छठ पर गरमाई राजनीति, पूर्वांचलियों को केजरीवाल ने दिया धोखा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xm7fIe
Comments
Post a Comment