बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अवैध निर्माण के खिलाफ कमिश्नर से की मुलाकात - Khabar NonStop
मेरठ-भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महानगर के कुछ विशेष इलाकों में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ कमिश्नर प्रभात कुमार से मुलाकात की। महामंत्री मेरठ महानगर कमल दत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि लिसाड़ी व फतेल्लापुर गांव के क्षेत्रों में करीब 20 लाख वर्ग मीटर पर अवैध निर्माण हो चुका है। इन छोटे-छोटे निर्माणों को गूगल अर्थ पर देखा जा सकता है।
बीजेपी सांसद के 22 लाख रूपए चुराने वाला गिरफ्तार
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की शिकायत
उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों समेत महानगर में 10 से 12 सालों में अवैध आवासीय काॅलोनिया बनाई जा चुकी है और कई इलाकों में ऐसी अवैध काॅलोनियों का निर्माण चल भी रहा है। इनसे मेरठ विकास प्राधिकरण को लाखों-करोड़ों का राजस्व मिल सकता है। भाजपाईयों ने कमिश्नर से एमडीए की आय बढ़ाने के लिए कुछ विशेष इलाकों में हुए अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कराने की मांग की। कमिश्नर ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भाजपा सांसद ने नेहरु-गांधी को बताया ‘कचरा’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iGqedT
Comments
Post a Comment