sss

; //]]>

‘गौरी लंकेश मर्डर केस में दक्षिणपंथी ताकतों का नहीं कोई हाथ’ - Khabar NonStop

Gauri Lankesh

बेंगलुरु। कन्नड़ पत्रकार और समाजसेविका गौरी लंकेश की हत्या में अभी तक पुलिस को दक्षिणपंथी ताकतों के शामिल होने का कोई सुराग नहीं मिला है। बता दें कि यह बातें मामले की जांच कर रही एसआईटी के चीफ बीके सिंह ने खुद कही हैं। शनिवार को गौरी लंकेश मर्डर केस की जांच कर रही एसआईटी ने 2 संदिग्धों का स्केच भी जारी किया है। वहीं अभी तक खाली हाथ एसआईटी ने आम जनता से भी आरोपियों को बारे में कोई सुराग देने की अपील की है।

वीडियो भी किया जारी

गौरतलब है कि मामले की जांच कर रही एसआईटी ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पुलिस को शक है कि वीडियो में दिखाई दे रहा संदिग्ध गौरी लंकेश की रेकी कर रहा था। बता दें कि एसआईटी ने 3 स्केच जारी किए हैं, जिनमें से 2 स्केच एक ही व्यक्ति के हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी ने स्केच बनाने में भी एक अमेरिकी फर्म की मदद ली है। बता दें कि 5 सितंबर की रात मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों ने गौरी लंकेश की उनके घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Gauri Lankesh

सनातन संस्था के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

एसआईटी ने आज बताया कि गौरी लंकेश की हत्या के मामले में अभी तक दक्षिणपंथी संस्था सनातन संस्था के खिलाफ कोई सुराग नहीं मिला है। बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में सनातन संस्था पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने इस मामले से जुड़ी कोई भी सूचना देने के लिए व्हाट्सएप नंबर (9480800304, 9480801701) मोबाइल नंबर (9840800202) और एक ईमेल आईडी (sit.glankesh@ksp.gov.in) भी जारी की है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yJzJQl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop