आमिर और वीरेंद्र सहवाग के बीच हुई जमकर मस्ती - Khabar NonStop
शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी-टवेंटी मुकाबले को देखने के लिए फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के अभिनेता आमिर खान और दंगल फिल्म की अभिनेत्री ज़ायरा वसीम राजीव गांधी अंतराष्ट्रीय स्टेडियम पहुँचे। फिल्म सीक्रेट स्टार के प्रमोशन के साथ-साथ उन्होंने क्रिकेटर सहवाग के साथ जमकर मस्ती की।
‘दंगल से पहले नहीं देखी आमिर की कोई फिल्म’ – जायरा वसीम
दोनों के बीच हुई मजेदार बातें
वीरेंद्र सहवाग जहां ग्राउंड पर होस्ट कर रहे थे, वही अभिनेता और अभिनेत्री भी पहुंचे। सहवाग ने आमिर से पूछा कि अगर आप कलाकार नहीं होते तो कौन सा खेल खेलना पसंद करते इसपर अभिनेता ने कहा, मुझे टेनिस खेलना बहुत पसंद है और मैं वही खेलता। टेनिस में मैं महाराष्ट्र के लिए खेल चुका हूँ। मजाकिया अंदाज में बात करते हुए उन्होंने कहा, मेरे मार्क्स अच्छे नहीं आते थे। इसलिए माता पिता ने रातों रात मेरी टेनिस बंद करा दी। लेकिन मेरे मार्क्स पर कोई फर्क नहीं पड़ा और मैं अभिनेता बन गया।
आमिर ने सहवाग से किया सवाल
आमिर खान ने भी सहवाग से अपने फिल्म रंग दे बसंती के किरदार के नाम के बारे में पूछ ही लिए, सहवाग इसका नाम बताने में थोड़ा पीछे जरूर रह गए। लेकिन आमिर ने हिंट दिया कि वह शादियों में भी होता है जिस पर वीरेंद्र सहवाग़ ने बाता ही दिया “डीजे”।
सैफ ने तैमूर को बताया करीना का चाइनीज वर्जन
जायरा वसीम ने बताया अपना अनुभव
जायरा वसीम ने भी वरिष्ठ अभिनेता के साथ काम करने का अनुभव साझा किया, उन्होंने कहा, ” आमिर सर से बहुत कुछ सीखने को मिला है, इनके साथ सेट पर बिल्कुल भी डर नहीं लगता ये हमेशा ही प्रोत्साहित करते रहते है, जाओ जाओ एक्ट करो अच्छा होगा। और मेरा सौभाग्य कि मैं इनके साथ दूसरी बार फिल्म में काम कर रही हूँ।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2znoc6b
Comments
Post a Comment