sss

; //]]>

दिल्ली-देहरादून तिराहे पर भयानक जाम - Khabar NonStop

trafficमेरठ। दीपावली, भाईदूज और गोवर्धन से पहले ही ट्रैफिक जाम की कलई खुल गई, ट्रैफिक पुलिस के रूट डायवर्जन करने के साथ ही जाम लगना शुरू हो गया। मंगलवार को सुबह से ही परतापुर दिल्ली-देहरादून तिराहे पर ज़बरदस्त जाम लग गया। जिसको खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। जाम लगने से कई घंटों तक लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा, जाम इस कदर लगा कि वाहनों को रेंगते हुए जाना पड़ा, कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रही।

केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को 31 अक्टूबर से मिलेगा टैबलेट

शहर में भी फंसे लोग

एनएच-58 पर ही नहीं बल्कि शहर में भी जाम से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। धनतेरस के मौके पर अधिकतर लोग शॉपिंग के लिए निकल रहें है। जिसके चलते भी जाम की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। हालांकि यातायात विभाग की ओर से जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। लेकिन ये व्यवस्था उंट के मुंह में जीरा नजर आ रही है। बेगमपुल पर दिन निकलते ही जाम जो लगना शुरू हुआ उसने दोपहर तक भीषण रूप ले लिया। जाम से बचने के लिए जब लोगो ने दूसरे रास्तो का सहारा लेना शुरू किया तो वहां भी जाम लग गया। यानि साफ है कि शॉपिंग के लिए जरा संभलकर निकलें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें क्योकि ये शहर आपका है।

आमिर से रूबिक्स क्यूब सॉल्व करना सीखना चाहते हैं विराट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ytTZEq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop