मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, हुआ घायल - Khabar NonStop
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में मामूली विवाद को लेकर एक बदमाश ने युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
अनियंत्रित बोलेरो कार ने रौंदा, दो की मौत
क्या है पूरा मामला
मामला कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के बख्तावर लाल मोहल्ला निवासी अनिल राठौर का है जो कि बारह पत्थर चौराहा होते हुए अपनी दुकान जा रहा था कि अचानक रास्ते में बख्तावरलाल मोहल्ला निवासी सनी ने रोक लिया। दोनों का किसी लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि देखते-देखते सनी ने अपनी जेब में रखे 315 बोर का तमंचा निकालकर अनिल की कमर में फायर कर दिया। गोली लगते ही अनिल बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। और आरोपी सनी मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गयी। घटना की सुचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल अनिल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने पीलीभीत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
क्या कहना है घायल युवक के परिजनों का
घायल युवक अनिल के परिजनों ने बताया कि अनिल खोये का काम करता है और खोये का पेमेंट लेने जा रहा था रास्ते में ही मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी सनी से खोये के पेमेंट को लेकर विवाद हो गया जिसमे सनी ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया।
पीलीभीत: जमीन के टुकड़े के लिए दादा की हत्या
क्या कहना है पुलिस का
सीओ बीसलपुर ने बताया कि तहरीर मिल गयी है। मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
अपहरण हुई युवती का सुराग लगाने में नाकाम पुलिस
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zrmYGs
Comments
Post a Comment