अक्षय के पक्ष में ट्विंकल, कहा ‘अश्लील नहीं होता ‘बजाना’ - Khabar NonStop
मुंबई। इनदिनों रजनीकांत के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘2.0’ में को लेकर छाए सुपरस्टार अक्षय कुमार एक और वजह से मीडिया में पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल उनके टीवी रियलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में को-जज बनी मल्लिका दुआ संग चल रहा उनका विवाद बढ़ता ही जा रहा है। यहां तक कि इस विवाद में अक्षय कुमार की 5 साल की बेटी नितारा को लेकर भी बयानबाजी शुरू हो गयी थी। लेकिन इस मामले अब तक चुप अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना अपने पति के बचाव में उतरी हैं।
‘पैडमैन’ का मुकाबला है अक्षय की अपनी ही फिल्म से
दरअसल ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार द्वारा मल्लिका दुआ को लेकर मजाक में किए गए कमेंट ‘मैं तुम्हे बजाता हूं’ पर छिड़े विवाद को लेकर ट्विटर पर पोस्ट लिखा है। इस बारे में ट्विंकल ने लिखा है, ‘मैं ‘द लाफ्टर चैलेंज शो’ में हुए विवाद के बारे में बात करना चाहूंगी, इस शो में एक घंटी है, जिसे जज कंटेस्टेंट की बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए बजाते हैं। ऐसे में जब मिस दुआ घंटी बजाने वाली थीं, तब मिस्टर कुमार ने कहा- ‘मल्लिका जी आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं।’ यह एक डायलॉग को मजाकिया अंदाज में कहने का तरीका था जिसे कि एक आदमी और औरत दोनों ही उपयोग करते हैं। उदाहरण के रूप में, ‘मैं तुम्हारी बजा दूंगा या मेरी बज गई। ऐसे वाक्य लगातार इस्तेमाल होते हैं। रेड एफएम की टैगलाइन ‘बजाते रहो’ है। और ये सब सेक्सिस्ट के मायने के बिना है।’
करिश्मा ने किया खुलासा, तैमूर के पहले बर्थडे पर क्या होगा ख़ास
इसी पोस्ट में ट्विंकल ने आगे लिखा, ‘मिस दुआ के पिता विनोद दुआ ने एक पोस्ट लिखी, ‘मैं इस बेवकूफ अक्षय कुमार को सबक सीखाऊंगा।’ तो क्या उनके इस स्टेटमेंट को भी इसी तरह के संदर्भ में लिया जाए? शब्द, खास कर मजाक को मजाक के अंदाज में ही लेना चाहिए। मैं कॉमेडी में आजादी के पक्ष में हमेशा खड़ी हुई हैं, जैसे कि मैं AIB roast शोज का समर्थन करती आई हूं। और आज भी मैं अपनी इस बात पर टिकी हूं। इसलिए मुझे इस विवाद में टैग करना बंद करें।’
http://pic.twitter.com/l2fbyaLroh
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) October 29, 2017
गौरतलब है कि ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में पीएम मोदी की नकल करने वाले कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से अक्षय कुमार और बाकी जज भी काफी खुश हुए। शो के नियमों के मुताबिक इस प्रतियोगी की बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जैसे ही मल्लिका दुआ गोल्डन बेल बजाने लगी, तभी अक्षय बोले, ‘मल्लिका जी आप बेल बजाइए, मैं आपको बजाता हूं।’ वहीं मल्लिका ने अक्षय के इस बयान वाला वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पूछा था कि क्या किसी को ये इंटरटेनिंग लगा?
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iJDU89
Comments
Post a Comment