sss

; //]]>

‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ खोलेगी हेमा की जिंदगी के कई बड़े राज - Khabar NonStop

hema malini

मुंबई। बॉलीवुड में दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर, फिल्ममेकर करण जौहर और रेखा जैसी कई शख्सियतों की जिंदगी पर किताब छप चुकी है। अब इसी कड़ी में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का भी नाम जुड़ गया है। उनकी इस बायोग्राफी का नाम है ‘बियोंड द ड्रीम गर्ल’ (Beyond The Dream Girl)। इस बायोग्राफी के पब्लिशर हैं हार्पर कॉलिन्स।

जब बेटे की वजह से बिग बी के सामने शर्मिंदा हुए सचिन…

beyond the dream girl

आपको बता दें कि कल यानी सोमवार 16 अक्टूबर को हेमा मालिनी के 69 की होने जा रही हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के ख़ास मौके पर इस किताब को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि उनकी इस आत्मकथा में उन सवालों का जवाब रीडर्स को नहीं मिल पाएगा जिनके बारे में पिछले चार दशकों से खूब गॉसिप्स लिखे गए। मसलन धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी प्रकाश कौर और बेटों सनी-बॉबी देओल से हेमा के रिश्तों पर आत्मकथा में कुछ नहीं लिखा गया है।

beyond the dream girl

बता दें कि ड्रीम गर्ल हेमा की आत्मकथा को फिल्म मैग्जीन ‘स्टारडस्ट’ के पूर्व एडिटर और प्रोड्यूसर राम कमल मुखर्जी ने लिखा है। इस बारे में उन्होंने कहा कि पहली बार हेमा के जीवन से जुड़ी कई बातें सामने आएंगी। इनमें उनके करियर शादी और तमाम बातों का जिक्र होगा। किताब हेमा की जिंदगी पर है इसलिए इसमें तमाम दूसरी चीजें शामिल नहीं किया गया। वहीं आपको जानकारी हैरानी होगी कि हेमा की किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रस्तावना लिखी है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ypFUYH

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop