sss

; //]]>

प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का कायापल्ट करेगी योगी सरकार - Khabar NonStop

Yogi Adityanath

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कल मुरादाबाद पहुंचे। यहां के ठाकुरद्वारा में डिप्टी सीएम ने एक बालिका विद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी थी।

शिक्षा व्यवस्था का होगा कायापल्ट

इस दौरान उद्घाटन समारोह में बोलते हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा सत्र को बिल्कुल नियमित करने पर विचार कर रही है। अगले कुछ दिनों में परीक्षा केन्द्रों की घोषणा के साथ हम परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर देंगे। जिसमें स्पष्ट होगा कि कौन सी परीक्षा कब होगी। इसके साथ ही उसकी कॉपियां कब जांची जाएंगी, कब रिजल्ट तय होगा, ये सब पहले से फिक्स होगा।

कुख्यात बदमाश ‘कैराना का डॉन’ फुरकान एनकाउंटर में ढेर

दिनेश शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बदल देगी। सरकार कोशिश करेंगी कि स्कूल कॉलेज में 220 दिन का शैक्षिणक सत्र हो। इसके साथ ही उन्होंने ये भी स्पष्ट कर दिया कि इस बार सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, जिसकी निगरानी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ खुद डीएम भी करेंगे। ताकि नकल माफियाओं पर लगाम लगायी जा सके।

Yogi Adityanath

कार्यक्रम के दौरान मुरादाबाद में यूनिवर्सिटी बनाने की स्थानीय नेताओं ने मांग की। जिस पर डिप्टी सीएम ने सकारात्मक रुख दिखाया है। बता दें कि डिप्टी सीएम मुंडा पांडे हवाई पट्टी से सड़क मार्ग द्वारा ठाकुर द्वारा पहुंचे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने मीडिया से कोई बात नहीं की।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी उम्र के लिए की गई कामना



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2isRTyI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop