sss

; //]]>

दुकानदार के पटाखा बेचते हुए पकडे जाने पर दो पुलिसकर्मी निलंबित - Khabar NonStop

police personnel suspended

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर बैन लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के बैन के बाद भी पटाखों की बिक्री करते हुए दुकानदारों के पकड़े जाने पर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सतर्कता इकाई ने एक दुकानदार को पटाखा बेचते हुए पकड़ा था, इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। सतर्कता इकाई ने इस मामले की विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

सेक्सुअल हिंसा के मामले में पूरी दुनिया में अव्‍वल है दिल्‍ली

गुरुग्राम में भी सील हुईं दुकाने

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी पुलिस ने पटाखों की बिक्री कर रही कई दुकानों को सील कर दिया है। गुरुग्राम के सेक्टर-10 में पटाखे की दुकान को सील किया गया है। पुलिस ने यहाँ से पटाखों के 39 गत्तों को भी बरामद कर लिया है। गुरुग्राम में भी प्रशासन ने पटाखा जलाने के लिए पाबंदियां लगाई हैं। गुरुग्राम में प्रशासन ने लोगों को शाम 6.30 बजे से रात 9.30 बजे के बीच पटाखा जलने की अनुमति दी है। इस नियम का उल्लंघन करने पर सजा भी हो सकती है।

देश के वैज्ञानिकों से मंत्री ने प्रदूषणमुक्त पटाखे बनाने का किया आग्रह

वायु की गुणवत्ता सुधर सकती है

दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। कोर्ट ने दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए पटाखा बेचने पर रोक लगा दी थी। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। गौरतलब हो पिछले साल दीवाली पर प्रदूषक तत्वों की मात्रा खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में प्रदूषित हवा प्रवेश नहीं कर सकती है।

दिल्ली। SC ने पटाखों पर लगाया बैन, नहीं रुकी बिक्री

हवा हो सकती है और दूषित

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि, दिल्ली में अगर पिछले साल की तुलना में 50 फ़ीसदी कम पटाखे छोड़े जाते हैं, तब भी हवा की एक्यूआई काफी ख़राब रहेगी। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के बैन से हो सकता है हवा की गुणवत्ता सूची (एक्यूआई) में कुछ सुधार आये।

दिवाली के पहले ही दिल्ली की हवा हुई खराब



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xLdX9Y

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop