मंदी, नोटबंदी, आस, विकास पर लालू का ट्वीट खास - Khabar NonStop
पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नोटबंदी को लेकर अपने ट्विटर एकाउंट पर पंक्तियाँ लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। लालू ने पंक्तियों में लिखा है, अहंकार में बंधी ‘नोटबंदी’ हूँ, फनकारी से लाचार, बाज़ार में छाई ‘मंदी’ हूँ। GST की फाँस में फँसी ‘आस’ हूँ, बदतमीज़ हुआ पागल ‘विकास’ हूँ।
IRCTC मामले में ईडी ने किया राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को तलब
अहंकार में बंधी 'नोटबंदी' हूँ
फनकारी से लाचार, बाज़ार में छाई 'मंदी' हूँ।
GST की फाँस में फँसी 'आस' हूँ
बदतमीज़ हुआ पागल 'विकास' हूँ।।— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 18, 2017
दरअसल दीपावली के त्यौहार को देखते हुए लालू ने देश में महंगाई को देखा और उन्होंने इस मामले में भी केंद्र की सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि, नोटबंदी कर केंद्र ने देश में दरिद्रता, भुखमरी, बेरोज़गारी, महँगाई ला दी है। अर्थव्यवस्था को इस अहंकारी निर्णय से उभरने में सालों-साल लगेंगे।
नीतीश बहुत बड़ा डरपोक हैः लालू प्रसाद
नोटबंदी कर केंद्र ने देश में दरिद्रता, भुखमरी, बेरोज़गारी, महँगाई ला दी है। अर्थव्यवस्था को इस अहंकारी निर्णय से उभरने में सालों-साल लगेंगे।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 20, 2017
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hWE9J0
Comments
Post a Comment