सलमान-आमिर को पछाड़ इस रेस में कपिल शर्मा बने नंबर वन - Khabar NonStop
मुंबई। सुरक्षा संबंधी सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी मैकफी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा इस साल ऑनलाइन सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली हस्तियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। मैकफी की इस लिस्ट में कपिल शर्मा के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान दूसरे और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान तीसरे नंबर पर हैं।
मैकफी की ओर से बताया गया है कि बहुत सारी फर्जी वेबसाइट्स रीडर्स को आकर्षित करने के लिए कपिल शर्मा के नाम का इस्तेमाल करती हैं। इस बाबत मैकफी का कहना है, साइबर अपराधी भी इंटरनेट यूजर्स को फर्जी वेबसाइटों पर खींच कर लाने के लिए सेलेब्रिटी के नाम का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। इस बात के लिए मैकफी की ओर से चेतवानी दी गई है कि इन वेबसाइटों का इस्तेमाल वायरस डालने और यूजर्स की निजी सूचनाएं चुराने के लिए किया जाता है।
कपिल शर्मा की टीवी पर जल्द होगी धमाकेदार वापसी
गौरतलब है कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के कारण पिछले कई महीनों से सुर्ख़ियों में थे। इससे पहले कपिल अपने साथी कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ बदतमीजी को लेकर चर्चा में थे। लेकिन अभी कुछ ही हफ्ते पहले उन्होंने अपने शो को बंद करने का फैसला किया और अब वह अपनी फिल्म फिरंगी को लेकर चर्चा में हैं।
मैकफी ने अपनी इस रिपोर्ट में ये भी पाया है कि इंटरनेट पर कपिल शर्मा को ढूंढते हुए लोगों के ऐसी फर्जी वेबसाइट की गिरफ्त में पहुंच जाने की संभावना 9.58 फीसद होती है। जबकि सलमान या आमिर खान को ढूंढते हुए ऐसी वेबसाइट पर पहुंच जाने की संभावना 9.03 और 8.89 फीसदी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wNl95V
Comments
Post a Comment