sss

; //]]>

मेरठ। मखदुमपुर मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - Khabar NonStop

Makhdumpurमेरठ। उत्तर भारत में मिनी कुंभ कहलाए जाने वाले गढ़ खादर के पौराणिक गंगा कार्तिक मेले में गंगा भक्तों की आमद से मेले की रंगत बदलनी शुरू हो गई है। महाभारत काल से लगता आ रहा ये मेला कई दिन चलता है। मखदुमपुर मेले का उद्घाटन 31 अक्टूबर को होना है, जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है। जिला पंचायत ने मेले के लिए 46 लाख रू का बजट जारी किया है।

निकाय चुनाव जीतने का दावा: सिद्धार्थ नाथ सिंह

सफाई की शुरुआत

रेतीले मैदान को सपाट करने का काम तेजी से चल रहा है इसके साथ ही घाट पर गंगा स्नान के दिन लाखों लोग स्नान करते हैं इसके देखते हुए गंगा घाट को साफ करने का काम किया जा रहा है। साथ ही बैरिकेडिंग भी की जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह अपनी नजर मेले की तैयारियों पर रखे हुए हैं। उन्होंने खुद मेला स्थल का निरीक्षण किया और कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि मेले में आने वाले लोगो को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना होगी।

पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह का कहना

जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने साफ कहा कि मेले की तैयारियों को लेकर किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगे। मेले के दौरान कुछ लोगा गंगा पार से नाव के द्वारा आते है इसीलिए उन्होने खुद नाव पर बैठकर जायजा लिया और साथ ही नाव चालको को सुरक्षा पर ध्यान देने को भी कहा।

‘मृत’ व्यक्ति को प्रशासन ने दिया जंतर-मंतर से हटने का नोटिस

क्या-क्या है सुविधाएं

बात अगर मेले की सुविधाओं की करें तो यंहा पर बिजली की व्यवस्था भी की गई है। बॉयो टॉयलेट लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए भी यंहा पर साजो-सामान होगा। यूं भी गंगा मेले पर ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहले ही आकर अपने तंबू गाडना शुरू कर देते हैं, लिहाजा उनको कोई परेशानी न हो उसके लिए पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी।

सुरक्षा का प्रबंध

सुरक्षा की दृष्टि से मेले को 21 जोन में बांटा गया है। बाहरी जनपदों से आने वाली पुलिस के ठहराव के लिए मेला स्थल पर रिर्जव पुलिस लाइन और कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। गंगा स्नान के दौरान डूबने से होने वाली अनहोनी घटनाओं की रोकथाम हेतू निजी गोताखोर और दो कंपनी रिवर पुलिस की तैनात रहेगी। मीना बाजार, सर्कस व झूलों पर भी पीएसी तैनात रहेगी।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hhofJu

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop