इस वजह से गुजरात चुनाव के ऐलान में हो रही है देरी - Khabar NonStop
चुनाव आयोग पर कांग्रेस की अगुआई में विपक्ष के हमले पर मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति ने कहा कि दलों को बोलने का अधिकार है, लेकिन गुजरात चुनावों की घोषणा के पीछे राज्य सरकार के अधिकारियों की व्यस्तता बड़ी वजह है। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ राहत का कार्य चल रहा है जहां सारे अधिकारी व्यस्त हैं। इस वजह से चुनाव का बोझ उन पर उचित नहीं है, इसलिए चुनाव दिसंबर में हो सकेगा।
गुजरात में गरजे राहुल गांधी, अल्पेश ठाकोर का मिला साथ
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्द चुनाव कराने का फैसला राज्य प्रशासन की रिपोर्ट की वजह से लिया गया। वहां नवंबर के बाद के महीनों में कुछ जिलों के हालात काफी खराब हो जाते हैं। बर्फबारी की वजह से जन जीवन अस्त-व्यस्त रहता है। चुनाव देरी से होता तो लोगों को परेशानी होती।
‘कैश बम’ के बाद राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना
कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप पर उनका कहना था कि इससे कार्यप्रणाली पर असर नहीं पड़ता। आयोग का काम निष्पक्ष चुनाव कराना है। उनका कहना है कि 2012 में गुजरात व हिमाचल प्रदेश के चुनाव की घोषणा हुई तो एक साथ थी, लेकिन दोनों का अलग-अलग शेड्यूल था। इसकी वजह से 86 दिनों तक आचार संहिता लागू करनी पड़ी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xZys7T
Comments
Post a Comment