sss

; //]]>

विराट के साथ शादी को लेकर अनुष्का ने किया ये खुलासा - Khabar NonStop

anushka sharma
मुंबई। टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के प्यार की चर्चा तो अक्सर होती रहती है। यहाँ तक कि कई बार दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। लेकिन इस बार तो दोनों की शादी की खबरों ने सभी को चौंका दिया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं। हालाँकि अब इस पूरे मामले में अनुष्का शर्मा ने एक बयान दिया है। उन्होंने ऐसी तमाम खबरों को महज अफवाह बताया है।

विराट ने BCCI को दी छुट्टी की अर्जी, अनुष्का हैं वजह

आपको बता दें हाल ही में विराट कोहली ने दिसंबर में बीसीसीआई से छुट्टियों की मांग की थी। बताया जा रहा है कि विराट श्रीलंका दौरे से ब्रेक लेना चाहते हैं। अब जैसी ही विराट के छुट्टियों की अर्जी वाली खबर सामने आई, उसके बाद से ही ऐसी खबरें तेजी से वायरल होने लगी कि विराट और अनुष्का दिसंबर में सगाई करने वाले हैं।

virat kohli anushka sharma

हाल ही में, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक फेमस क्लोथिंग ब्रांड के एक विज्ञापन में साथ नजर आए थे, जो दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था। गौरतलब है कि पहले दोनों ही अपने रिलेशन को छिपाते थे, लेकिन अब शायद इस मामले में दोनों का नजरिया बदल गया है। हालांकि, अनुष्का आज भी अपनी पर्सनल लाइफ और विराट के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं करती, लेकिन विराट इसके उलट हैं वो अब खुल कर अनुष्का के साथ अपने रिश्ते की बात करने लगे हैं।

http://ift.tt/2iCnMFf



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z8s91U

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop