sss

; //]]>

छत्तीसगढ़ के बृजलाल का बांसुरी वादन सुन पीएम हुए मंत्रमुग्ध - Khabar NonStop

Narendra Modi

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले बृजलाल ने नई दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री मोदी को बांसुरी सुनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोंडागांव के दृष्टिहीन कलाकार बृजलाल की बांसुरी की धुन सुनी। प्रधानमंत्री ने इस कलाकार की जमकर तारीफ भी की। बृजलाल नई दिल्ली में नानाजी देशमुख की जन्म शताब्दी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आये हुए थे। उन्होनें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में ग्रामीण विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वहीं पर जाकर मुलाकात की।

छत्तीसगढ़: कांग्रेस हाईकमान चुनेगा प्रदेश अध्यक्ष

मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृजलाल की बांसुरी की धुन सुनकर मंत्रमुग्ध हो गये। बृजलाल अपने नाक से बांसुरी बजाता है। बृजलाल को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है। इसके लिए बृजलाल ने प्रधानमंत्री का सुक्रिया अदा किया। मोदी ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के बाड़ा गांव से गई महिला हितग्राही पंचबी से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने दोनों हितग्राहियों से मुलाकात में प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पूछताछ की। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव एमके राउत, अपर आयुक्त सुभाष मिश्र और राज्य आजीविका मिशन के प्रबंध निदेशक दीपक सोनी भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने से किया मना

पंजाब और छत्तीसगढ़ की लगी थी प्रदर्शनी

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में ग्रामीण विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गयी थी। प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत पूरे देश में से सिर्फ छत्तीसगढ़ और पंजाब की प्रदर्शनी ही लगाई गयी थी। सांसद आदर्श ग्राम योजना में जशपुर जिले के जोरंडाझारिया को प्रदर्शनी के माध्यम से जीवंत दिखाया गया है। जोरंडाझारिया की महिला प्रतिनिधि कुलेश्वरी एक्का ने आदर्श ग्राम का प्रतिनिधित्व किया। आदिवासी बहुल इस गांव के माध्यम से बताया गया है कि किन मापदंडों पर प्रदेश के सांसद आदर्श गांव ‘आदर्श’ हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का बिहान स्टॉल भी प्रदर्शनी में चर्चा में रहा।

गोमांस ले जा रहे युवकों की ग्रामीणों ने की कुटाई



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xz1ECd

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop