अब थाने में शिकायत करना होगा आसान - Khabar NonStop
देवरिया। सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था और थानों से फरियादियों के बिना फरियाद सुने भगाये जाने के मामले को गम्भीरता से लेते हुये देवरिया पुलिस ने एक अनोखी पहल शुरू की जिससे अब किसी भी थाने की शिकायत पीड़ित अब सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुँचा सकता है।
आतिशबाजी की दुकानों के लिए जारी हुआ दिशा निर्देश
शिकायत करना होगी आसान
उत्तर प्रदेश के देवरिया के जनपद की पुलिस ने ऐसा तरीका निकाला है जिससे अब जनता की शिकायते सीधे उन तक पहुंच सकें। जिसमें फरियादी बिना किसी प्रार्थना के ही पुलिस कार्यालय पहुँचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस कार्य के बाद उन्हें एक स्लिप भी दी जा रही है। जिससे भविष्य में उन्हें अपने प्रार्थना पत्र पर दिए गये नंबर से उसके बारे में सीधी जानकारी पा सकता है।
‘जल्द ही हिन्दुओं के चिताओं पर लग सकती है रोक’
महिला कांस्टेबल रहेगी तैनात
एक महिला कांस्टेबल के साथ एक सिपाही की पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठने की व्यवस्था की गई है, पीड़ित के पास अगर कोई प्रार्थना पत्र नहीं है तो हेल्प डेस्क की मदद से उन्हें उनका प्रार्थना पत्र तैयार करवा कर दिया जाता है, इस बाबत पीड़ित अब निश्चिंत है कि उन्हें दलालो के चंगुल में नहीं फसना होगा यहाँ से हमारा सीधे काम हो जा रहा है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक का कहना था कि यहाँ पर एक प्रिन्टेड प्रोफार्मा पर यहाँ एक हेल्प डेस्क बना कर जानता को सुविधा दी जा रही है। जो दूर दराज से लोग आते है उन्हें सुबिधा दिलाने के लिए इस की शुरुआत की गई है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ygauUo
Comments
Post a Comment