सरदार पटेल जयंती: मोदी बोले ‘उनका नाम मिटाने की की गयी कोशिश’ - Khabar NonStop
नई दिल्ली। देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले पुरोधा, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की आज 142वीं जयंती है। इस मौके पर देश के हर हिस्से में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के सरदार पटेल चौक पर भी देश के गणमान्य लोग सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर रहे हैं। इस मौके पर महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
पीएम मोदी ने ट्रेनी IAS अधिकारियों और छात्रों के साथ किया योग
‘इतिहास से इस महापुरुष का नाम मिटाने की कोशिश’
We salute Sardar Patel on his Jayanti. His momentous service and monumental contribution to India can never be forgotten. http://pic.twitter.com/t9TFeii3IP
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2017
प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की 142वीं जयंती के मौके पर आयोजित रन फॉर यूनिटी रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होनें कार्यक्रम में मौजूद लोगों को एकता की सपथ भी दिलाई। प्रधानमंत्री के साथ इस दौरान दीपा करमाकर, क्रिकेटर सुरेश रैना और हॉकी खिलाड़ी सरदारा सिंह भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के महापुरुष सरदार पटेल का जन्मदिन है और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि भी। उन्होनें कहा कि सरदार साहब ने अपने सम्पूर्ण जीवन को देश के लिए अर्पित कर दिया। उन्होनें सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपने कौशल्य और शक्ति के द्वारा देश को संकटों को बचाया और देश को एक सूत्र में बांधा। सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश को एक सूत्र में बाँध कर गणतन्त्रदेश बनाया। उन्होनें देश को एक करने के लिए साम-दाम-दंड-भेद और कूटनीति को अपनाया। अपनी सूझबूझ से उन्होनें अलग-अलग पड़ी सभी रियासतों को एक कर भारत का निर्माण किया। पीएम मोदी ने कहा कि सरदार साहब को देश की युवा पीढ़ी से परिचित नहीं कराया गया, उनके नाम को इतिहास से मिटाने को कोशिश की गयी।
क्यों जरुरी है मोदी के लिए गुजरात चुनाव
राष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी सरदार पटेल को किया याद
सत्यनिष्ठा और एकीकरण के प्रतीक, भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आदरांजलि — राष्ट्रपति कोविन्द http://pic.twitter.com/7JOvx0IVwZ
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 31, 2017
देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महापुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 142वीं जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करके लिखा, “सत्यनिष्ठा और एकीकरण के प्रतीक, भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आदरांजलि।”
कांग्रेस पर मोदी का वार
प्रधनमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने भी इस बात को कहा था कि आजादी मिलने के बाद सरदार बल्लभभाई पटेल के योगदान को भुलाया जा रहा है। उन्होनें कहा हमने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के जरिये उन्हें याद रखने की एक पहल शुरू की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल के योगदान को देश के तमाम लोगों ने भुलाने की कोशिश की। आज इस कार्यक्रम से राजेंद्र बाबू की आत्मा को शांति मिल रही होगी। वहीं देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे देश में मोदी सर्कार आई है तबसे सरदार पटेल के जन्मदिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होनें कहा कि आज का दिन हमने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है।
लोकसभा चुनाव में राहुल की वजह से जीते पाए थे मोदी- राज ठाकरे
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A1HBKB
Comments
Post a Comment