कलेक्शन नहीं परफॉर्मेंस के बारे में सोचते हैं राजकुमार राव - Khabar NonStop
अभिनेता राजकुमार राव, मिस दिवा के ग्रैंड फिनाले में जज के तौर पर शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि मैं अपनी फिल्मों के बारे में यह नहीं सोचता की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करने वाली है।
बिग बॉस से बाहर हुए प्रियांक शर्मा की हो सकती है एंट्री
राजकुमार की फिल्मों में होती है कहानी
आजकल फ़िल्में उसकी स्टोरी पर चलती हैं न कि उसके बजट पर और जिसका सबसे बड़ा उदहारण है। राजकुमार राव की फ़िल्में, जब अभिनेता राजकुमार से पूछा गया कि आपको कैसा लगा जब आपकी फिल्म न्यूटन की आलोचना की जा रही थी। तो वही दर्शकों द्वारा सराही जा रही थी तो उन्होंने कहा, “फिल्म जिस तरह बड़े परदे पर चली और जिस तरह दर्शको द्वारा सराही गई वह अद्भुत है।
हमेशा स्टोरी पर देते हैं ध्यान
फिल्म उद्योग में बदलाव जरूर आया है क्योंकि दर्शक अब कुछ नया देखना चाहते हैं। फिल्म की कहानी बहुत अच्छी थी और दर्शकों को पसंद आई इसलिए मैं बहुत खुश हूँ। मैं हमेशा से ही स्टोरी वाली फिल्मों पर ध्यान देता आया हूँ। मैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचता हूँ, क्योंकि हम अभिनय और कहानी पर ज़ोर दे सकते हैं ना कि उसकी कमाई पर।
इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे ऋतिक
अगली फिल्म के बारे में उन्होंने कहा
अपनी आगामी फिल्म शादी में जरूर आना के ट्रेलर के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, “मैं फिल्म को लेकर बहुत ही उत्साहित हूँ। और मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शको को फिल्म पसंद आएगी। जिस तरह से सोशल मीडिया पर फिल्म को रिस्पॉन्स मिल रहा है वह तो अद्भुत है। आगामी फिल्म के प्रमोशन और हाल में ही रिलीज हुई फिल्म न्यूटन को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिया चुना गया है। उसकी तैयारी की बात करते हुए अभिनेता ने कहा, ‘यह थोड़ा कठिनाई भरा हो गया है क्यूंकि मेरी दिलचस्पी एक्टिंग और कैमरे में है पर मुझे पहली बार कोई और भी काम करना हैं ”
सुंदरता की परिभाषा बदली
“मेरे लिए सुंदरता वह नहीं है जो बाहरी दिखावे में हो, बल्कि सुंदरता वो है जो अंदर से हो, सामाजिक और दिमागी सुंदरता भी होनी जरुरी हैं। राजकुमार राव अगली फिल्म ‘शादी में ज़रूर आना’, में नजर आएंगे। फिल्म फिल्म रतना सिन्हा द्वारा निर्देशित होगी और 10 नवम्बर को फिल्म रिलीज होगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zhJRNa
Comments
Post a Comment