पुणे वनडे पर पड़ा फिक्सिंग का साया, रद्द होगा मैच ? - Khabar NonStop
पुणे। भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज पुणे में होने वाले वनडे मैच पर फिक्सिंग का साया पड़ गया है। दरअसल पुणे स्टेडियम पिच के क्यूरेटर एक स्टिंग में फंस गए हैं। इस स्टिंग में क्यूरेटर पैसों के बदले पिच खराब करने की बात कर रहे हैं। इस स्टिंग के खुलासे के बाद आज होने वाले मैच को रद्द भी किया जा सकता है ?
स्टिंग में हुआ खुलासा
दरअसल ‘आज तक’ के स्टिंग के दौरान पुणे स्टेडियम के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर ने पिच को लेकर गोपनीय जानकारी रिपोर्टर के साथ शेयर की। जबकि नियमों के अनुसार, मैच से पहले पिच पर कप्तान और कोच के अलावा कोई नहीं जा सकता। इतना ही नहीं पांडुरंग पैसों के बदले पिच में बदलाव करने को भी राजी हो गए।
ख़त्म हुई नाराज़गी, 8 साल बाद सचिन-कांबली आये करीब, देखें तस्वीर
क्यूरेटर सस्पेंड
वहीं फिक्सिंग पर सख्त रुख अपनाने वाली बीसीसीआई ने स्टिंग के खुलासे के तुरंत बाद क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं आज होने वाले मैच पर बीसीसीआई के अधिकारियों का कहना है कि मैच होगा या नहीं इस पर फैसला ICC के मैच रेफरी करेंगे।
जन्मदिन स्पेशल:कोयले के खदान में पिता थे वर्कर बेटे ने बदली किस्मत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zNZFaZ
Comments
Post a Comment