sss

; //]]>

दिवाली खत्म अब बजेगा चुनावी बिगुल - Khabar NonStop

Meerut News

मेरठ। दिवाली के बाद अब मेरठ के लोगों को नगर निकाय चुनाव की सूचना का इंतजार है। उम्मीद है कि 25 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की सूचना जारी कर दे। उसके बाद जिला स्तर से कार्रवाई शुरू हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर 18 अक्टूबर को निकायों के वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

14 लाख 31 हजार वोटर

मेरठ नगर निगम सहित 16 नगर निकायों के लिए कुल 14 लाख 31 हजार 564 वोटर मतदान करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कुल एक लाख आठ हजार 138 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं। वहीं सत्यापन और आपत्तियों के आधार पर 57 हजार 950 लोगों के नाम काट दिए गए हैं।

गोवर्धन पूजा को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस तैनात

टिकटों की मारामारी शुरु

नगर निगम चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। सर्वाधिक जोड़तोड़ विभिन्न दलों में लोग मेयर और पार्षद पद के लिए टिकट के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस ने परिसीमन में बदलाव के बाद से मेयर और पार्षद पद के लिए 24 अक्टूबर तक आवेदन मांगें है। प्रभारी हरिकिशन वर्मा का कहना है कि अभी तक पार्षद पद के लिए 78 संभावित दावेदारों ने आवेदन दिए। मेयर पद के लिए चार आवेदन आए हैं।

वहीं भाजपा के सभी नौ मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक 23 अक्टूबर को होनी है। उसके बाद 24 अक्टूबर को वार्ड स्तर पर पार्षद पद के दावेदारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। जिसके बाद दावेदारों की सूची शॉर्ट लिस्ट होगी।

शहर होर्डिंगो से पटा

त्यौहारों पर तमाम दावेदारों ने मेरठ शहर को होर्डिंगों से पाट दिया है। वहीं संभावित उम्मीदवार घूम-घूमकर जनता की नब्ज समझने की भी कोशिश में लग गए हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yZVgEo

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop