sss

; //]]>

पांच कोटेदारो के लाइसेंस निलंबित - Khabar NonStop

supply officer

सुलतानपुर। ई पाश मशीनों से राशन वितरण कराने की सरकार की मंशा साकार नहीं हो पा रही है। 20 प्रतिशत से भी कम राशन वितरण मिलने पर जिलापूर्ति अधिकारी ने पांच दुकानों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। संबंधित दुकानों को पड़ोस के मुहल्लों से जोड़ दिया गया है। सभी निलंबित दुकानें नगर पालिका क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं।

परिवहन कर्मचारियों का हंगामा, अधिकारी डिपो छोड़कर भागे

सब्जी मंडी, गोलाघाट, मेजरगंज, और निरालानगर की दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड

शासन की तरफ से राशन वितरण की मैनुअल व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। इसके स्थान पर ई पाश को लगाया गया है। यह इलेक्ट्रानिक मशीन है जो कार्डधारक की पहचान के बाद अनाज रिलीज करती है। इसे सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराया गया है। कार्डधारक को ई पाश मशीन में अंगूठा लगाना होता है, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित की जाती है। इसके बाद उसके कार्ड के लिए स्वीकृत हुए गेहूं और चावल की मात्रा स्क्रीन पर प्रदर्शित होती है, जिसमें भुगतान धनराशि कोटेदार की तरफ से उपभोक्ता का बताया जाता है।

लो जी ! और तीन ट्रक पत्थर पहुंचे आयोध्या

राशन कम होने से दुकानें निलंबित

अक्टूबर माह में हुई पड़ताल में पांच दुकानों से राशन वितरण ई पाश से 20 प्रतिशत से भी कम पाया गया था। जिस पर सब्जी मंडी के देवी जायसवाल, गोलाघाट की उर्मिला, मेजरगंज की शिवकुमारी, निरालानगर के इरफान व जमादार टोला के जफरउल्ला का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। सभी दुकानदारों को जिलापूर्ति अधिकारी संजय प्रसाद ने स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। इसके अलावा वितरण में शिथिलता बरतने वाले कोटेदारों पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

लो जी ! और तीन ट्रक पत्थर पहुंचे आयोध्या



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gBaqoN

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop