sss

; //]]>

यूपी पुलिस की गुंडागर्दी, बिना जांच के सरेआम कर दी धुनाई - Khabar NonStop

Mau Police

मऊ-उत्तर प्रदेश पुलिस की गुंडई आये दिन सरेराह देखने को मिल जाती है, जिसको मीडिया अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यूपी पुलिस के गुन्डागर्दी वाले खौफनाक चेहरे को बेनकाब करने काम करता रहा है। दावा है कि आज से पहले आपने जितने भी यूपी पुलिस के खौफनाक व गुंडई वाले चेहरे को देखा होगा वो सभी यूपी पुलिस के इस गुन्डागर्दी वाले चेहरे के सामने फिके पड़ जायेंगे।

मंत्री की गुंडागर्दी, गांव प्रधान के पति की करदी पिटाई

दरअसल पुरा मामला है प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी कोतवाली के जामडीह अम्बरपुर गांव का जहां एक ​शख्स के उपर अवैध शराब बेचने के आरोप की शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस दबिश देने उसके घर जा रही थी कि रास्ते में पुलिस की मुलाकत आरोपी शख्स से हो गयी। आरोपी शख्स को देखकर पुलिस वाले बगैर कोई जांच किये उस शख्स के उपर टुट पड़े मानो उस शख्स ने भारत पाकिस्तान का बार्डर पार कर लिया हो और वह आतंकवादी हो। फिर क्या उस शख्स को पुलिस वालों ने ताबड़तोड़ लाठियों व लात-घूसों से धुनाई करना शुरु कर दिया। जिसको देखकर सड़क के किनारे के आस-पास से होकर गुजरने वाले राहगीरो ने पुलिस वालो की इस खौफनाक गुंडई को अपने मोबाइल कैमरो में कैद कर, मीडिया को उपलब्ध कराया है। पुलिस ने आरोपी गुलेल राजभर युवक के घर की जाँच भी नहीं की और आरोप सही है या गलत बगैर किसी तफ्तीश के उस शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि, इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। सवाल ये उठता है कि, आरोपी शख्स के उपर लगे आरोप सही है या गलत पुलिस ने बगैर किसी जाँच- पड़ताल के शख्स को हवालात पहूँचा दिया और उसपर आरोप लगा दिया कि शख्स ने पुलिस पर हमला किया है। जरा सोचिए कि जिस पुलिस को देखकर अपराधियों के हौंसले पस्त हो जाते है उसी यूपी पुलिस का आरोप है कि एक शख्स ने पुलिस पर हमला किया है। इस बात से अपने आप में सवालिया निशान यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े करता है। देखना ये होगा कि यूपी पुलिस के इस तरह का खौफनाक चेहरा कब बदलेगा।

बीडीओ के इंकार पर भाजपा जिलाध्यक्ष की गुंडागर्दी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iM3Yzc

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop