शहीद जवानों के परिवारों को अक्षय कुमार ने दिया दिवाली गिफ्ट - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार सेना के जवानों को मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने शहीदों के परिवार वालों को दिवाली गिफ्ट देकर यह बात साबित कर दी कि उन्हें देश के जवानों की फिक्र है। बता दें कि अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 103 शहीदों के परिवार वालों को 25 हजार रुपए का चेक और प्यारा सा संदेश भेजा है।
क्या है संदेश में
अपने इस संदेश में अक्षय कुमार ने शहीदों के परिवार वालों के प्रति कृतज्ञता जतायी है। अक्षय ने खत में लिखा कि “हमें आपके परिवार पर बहुत गर्व है, जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी। मुझे पता है कि दिवाली पर आप लोग अपनों को बहुत याद कर रहे हैं। मगर मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि साहस के साथ अपने नए साल की शुरुआत कीजिए। बच्चों के लिए कुछ छोटे उपहार और मिठाईयां भेज रहा हूं। इसे स्नेह से स्वीकार कीजिए।”
सेना के जवानों को दिवाली का तोहफा, 1 रूपये में कर सकेंगे कॉल
पहले भी कर चुके मदद
बता दें कि अक्षय कुमार इससे पहले भी शहीदों के परिवार वालों की मदद कर चुके हैं। गौरतलब है कि भारत के वीर नामक वेबसाइट भी अक्षय कुमार का ही आइडिया था, जिसमें देशवासी शहीदों के परिवार वालों की आर्थिक मदद कर सकते हैं।
महाराष्ट्र सरकार : विजय माल्या के लिए आर्थर रोड जेल काफी बढ़िया
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hWr4ze
Comments
Post a Comment