sss

; //]]>

खुलासा: ये स्मार्टफ़ोन कंपनी चुरा रही आपका डाटा! - Khabar NonStop

OnePlus

हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक, चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी OnePlus कथित रूप से यूजरों की इजाजत के बिना उनके डिवाइसेज से संवेदनशील सूचनाएं इकट्ठे कर रही थी। इन जानकारियों में IMEI, फोन नंबर, MAC एड्रेस, मोबाइल नेटवर्क का नाम, फोन का सीरियल नंबर और वायरलेस नेटवर्क का ESSID और BSSID सहित कई जरूरी जानकारी शामिल हैं।

XOLO ने लॉन्च किए तीन नए बजट स्मार्टफोन, जानें खासियत और कीमत

कम्पनी ने दी सफाई

कंपनी ने इस बारे में सफाई देते हुए एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि यूजर की कलेक्ट की गई सारी जानकारी सावधानीपूर्वक एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाई जाती है और यह इसलिए किया जाता है ताकि यूजर के अनुसार सॉफ्टवेयर को और बेहतर बनाया जा सके।

OPPO ने लॉन्च किया अपने हिट फोन का नया वेरिएंट, जानें कीमत

थर्ड पार्टी से साझा नहीं करती जानकारी

को-फाउंडर कार्ल पेई ने एक पोस्ट में बताया कि यह सच है कि कंपनी यूजर ऐनालिटिक्स और डिवाइस से जुड़ी कुछ जानकारी एकत्र करती है, लेकिन किसी भी हाल में यह जानकारी किसी थर्ड पार्टी से साझा नहीं की जाती है। साथ ही पेई ने बताया कि भविष्य में कंपनी टेलीफोन नंबर, मैक अड्रेस, वाई-फाई से जुड़ी जानकारी इकट्ठा नहीं करेगी।

NUBIA के दो नए दमदार स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खासियत

कंपनी जल्द लाएगी ये बदलाव

उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी ऑक्सिजन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले वनप्लस फोनों में एक सेटअप विजर्ड प्रोग्राम लाया जाएगा, जो यूजर की परमिशन लेगा कि वह यूजर एक्सपीरियंस प्रोग्राम में से जुड़ना चाहता है या नहीं, जिसके बाद ही सिस्टम किसी तरह की जानकारी इकट्ठी करेगा। कंपनी ये सभी बदलाव अक्टूबर के अंत तक ला सकती है।

Google के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा है भारी छूट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gqqbCf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop