अन्ना हजारे ने सरकार पर लगाये आरोप - Khabar NonStop
दिल्ली। गाँधीवादी नेता और समाजसेवी अन्ना हजारे दिल्ली के जंतर-मंतर पर नव निर्माण किसान संगठन के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बोलते हुए अन्ना ने कहा कि मन की बात करने के लिए मन का साफ होना बहुत जरुरी होता है। उन्होनें कहा लोगों ने सरकार से तमाम उम्मीदों को पूरा करने के लिए वोट किया था लेकिन सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। जनलोकपाल हो या फिर किसान सभी मुद्दों पर सरकार विफल रही है। नवनिर्माण किसान संगठन के राष्ट्रीय महासम्मेलन में जलपुरुष राजेन्द्र सिंह, समाजसेवी संदीप पाण्डेय समेत तमाम किसान नेताओं ने हिस्सा लिया।
‘आप’ सड़कों पर करेगी ‘सत्याग्रह’: गोपाल राय
15 लाख देने वाली सरकार नहीं दे पाई 15 रूपए
अन्ना हजारे ने महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जनता को इस सरकार से बहुत उम्मीद थी लेकिन सरकार ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होनें कहा कि इस सरकार को हर वर्ग के मतदाताओं ने वोट देकर पूर्ण बहुमत से जिताया था। अन्ना हजारे ने काले धन की बात करते हुए कहा कि इस सरकार ने चुनाव से पहले वादे किये थे कि 15 लाख रूपए सभी के खतों में जमा किया जायेगा लेकिन अब तक किसी को 15 रूपया भी नसीब हुआ है।
मेट्रो का किराया बढ़ाना एक साजिश, इन्हें होगा फायदा
किसानों के लिए पेंशन स्कीम लाने की मांग की
अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार को किसानों के लिए पेंशन की योजना लानी चाहिए। उन्होने अगले तीन महीने तक जिस राज्य में किसानों की सभा होगी वहन जाने की बात कही। अन्ना ने सरकार पर वर करते हुए कहा कि पहले भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करते थे। मगर अब एक रिपोर्ट कहती है कि एशिया में भारत भ्रष्टाचार में नंबर वन है। मध्य प्रदेश के किसानो पर बात करते हुए उन्होनें किसानों को पुलिस द्वारा पीटे जाने पर दुःख व्यक्त किया। उन्होनें कहा पहले ऐसा अंग्रेज करते थे अब ये सरकार करती है। सिर्फ मन की बात करने से कुछ नहीं होगा। कुछ करने के लिए मन का साफ होना भी जरूरी है।
अब नहीं होगा जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zii3bx
Comments
Post a Comment