sss

; //]]>

एलटी शिक्षकों के पदों पर होगी सीधी भर्ती - Khabar NonStop

Assistant Teacher

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन ने प्रदेश में जनजाति कल्याण विभाग और स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में सहायक अध्यापक एलटी के 58 पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।

उत्तराखंडः पुराने वेतनमान ले रहे कर्मियों को दिवाली का तोहफा

बता दें कि इनमें 55 पद जनजाति कल्याण विभाग और तीन स्पोर्ट्स कॉलेज के हैं। सहायक अध्यापक एलटी में हिंदी, विज्ञान, गणित, संस्कृत, कला, संगीत, व्यायाम, गृह विज्ञान और एलटी सामान्य पद के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 13 अक्टूबर से आवेदन भर सकते हैं।

नैनी सैनी हवाई पट्टी पर हवाई सेवा शुरू करने की कवायद तेज

आयोग के सचिव संतोष बडोनी के अनुसार आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 12 नवंबर रखी गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को राज्य के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। परीक्षा शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड अथवा ई-चालन से जमा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र अत्यंत सावधानी से भरे जाने हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ymg1sz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop