sss

; //]]>

‘गोलमाल अगेन’ का नाम दर्ज हुआ अनूठा रिकॉर्ड - Khabar NonStop

golmaal again

मुंबई। इस बार दिवाली पर धूम मचाने को तैयार ‘गोलमाल अगेन’ ने हंसाने-गुदगुदाने के अलावा एक नया रिकॉर्ड भी बना लिया है। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन सहित कई सितारों से सजी ‘गोलमाल अगेन’ बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है, जिसका चौथा पार्ट बनाया गया है। अन्य फिल्मों के अब तक सिर्फ तीन पार्ट ही बने हैं लेकिन गोलमाक सीरीज का यह चौथा पार्ट है। गौरतलब है कि फिल्म धूम, क्र‍िष, हाउसफुल और हेट स्टोरी सीरीज के बस तीन पार्ट ही रिलीज हुए हैं।

‘4 साल तक रहा करीना से रिश्ता’ – केआरके

golmaal again

फ़िलहाल ‘गोलमाल अगेन’ बनाकर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ये रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे हैं। ये फिल्म इसी 20 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसमें बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयश तलपड़े, नील नितिन मुकेश, प्रकाश राज, जॉनी लीवर, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा, मुरली शर्मा और बसंत रवि मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले हैं।

आपको बता दें कि साल 2006 में ‘गोलमाल’ सीरीज की पहली फिल्म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ आई थी। उसके बाद साल 2008 में ‘गोलमाल रिटर्न्स’ आई और फिर साल 2010 में ‘गोलमाल 3’। अब इसके ठीक सात साल के ब्रेक के बाद रोहित शेट्टी एक बार फिर गोलमाल फिल्म के जरिए लोगों को हंसाने आ रहे हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xJ3nVV

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop