गुजरात। सीएम योगी ने राहुल गांधी पर कसे ताने - Khabar NonStop
गुजरात। बीजेपी के प्रचारक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुजरात में अपने तीनदिवसीय दौरे के पहले दिन ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर ताने कसे है। वलसाड में सीएम योगी ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में विकास के लिए कुछ नहीं किया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा जब हमने वहां के लिए कुछ करने की कोशिश की तो कांग्रेस पार्टी बौखला गई।
गाँधी जी की हत्या का फायदा कांग्रेस ने लिया: उमा भारती
योगी ने जब ये कह दिया
योगी आदित्यनाथ ने मजाक करते हुए कहा की, ‘अमित भाई यहां आते हैं पर राहुल गांधी इटली भाग जाते हैं, तब उन्हें गुजरात की याद नहीं आती। समझो जहां राहुल गांधी प्रचार करने चले गए, वहां कांग्रेस की हार पक्की है। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को लूटा है। मोदी सरकार ने करप्शन, कालाबाजारी और ब्लैक मनी के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए। यह बात कांग्रेस को नहीं पच रही है।
गुजरात, हिमाचल प्रदेश के चुनाव का ऐलान आज 4बजे
योगी ने किया सवाल
योगी ने पूछा कि आखिर बिना किसी वजह के राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला क्यों कर रहे हैं? बस इसीलिए कि पीएम ने देश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए। योगी ने कहा कि राहुल गांधी कई साल से अमेठी से सांसद हैं। इसके बावजूद अमेठी विकास से अछूता है। आखिर क्यों कांग्रेस को चुनाव के वक्त ही अमेठी याद आती है? जब इस बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी तो हमने अमेठी में जिला मुख्यालय के लिए 21 करोड़ रुपये आवंटित किए।
दिसंबर में हो सकता है चुनाव
गौरतलब है कि गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में बीजेपी एक बार फिर से जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। गुजरात पीएम नरेंद्र मोदी का गृह राज्य भी है। ऐसे में यह विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। वहीं कांग्रेस भी सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i8W3M2
Comments
Post a Comment