sss

; //]]>

महाराष्ट्र सरकार : विजय माल्या के लिए आर्थर रोड जेल काफी बढ़िया - Khabar NonStop

vijay mallya

विजय माल्या ने भारत प्रत्यर्पण से संबंधित चल रहे मुकदमें में फैसला खिलाफ आने के डर से ब्रिटिश कोर्ट में अर्जी दी है कि उसे भारत प्रत्यर्पित न किया जाए, क्योंकि भारतीय जेल अच्छे नहीं है। इसके लिए माल्या ने बीमारी का बहाना भी बनाया लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने विजय माल्या को सीधे तौर पर जवाब दे दिया है कि, आर्थर रोड जेल किसी भी लिहाज से यूरोपियन जेलों से कम नहीं है।

52 लाख देकर मिनटों में रिहा हुआ विजय माल्या

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत प्रत्यर्पण से संबंधित चल रहे मुकदमें में फैसला पक्ष में न होने का डर सता रहा है और यही वजह है कि माल्या ने ब्रिटिश कोर्ट में अर्जी दी है कि उसे भारत प्रत्यर्पित न किया जाए। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने अपनी एक रिपोर्ट में आर्थर रोड जेल में यूरोपियन जेलों जैसी सुविधाएं होने की बात कही है जिससे अब माल्या के भने की भी पोल खुल गयी है।

बता दें कि, मार्च 2016 से माल्या ब्रिटेन फरार हो चुका है. उस पर 9 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज बकाया है आर्थर रोड जेल का 12 नंबर यूनिट में एसी को छोड़कर वह सारी सुविधा है जो एक यूरोपियन जेल में दी जाती है। आर्थर रोड जेल के एडिशनल डायरेक्टर ऑफ पुलिस बीके उपाध्याय ने कहा है कि, ‘हमने केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट भेजी है। उस रिपोर्ट में हमने सारे कागजात डाले हैं जो हमारे दावे को पुख्ता करती है।’ अब देखना ये होगा कि, महाराष्ट्र सरकार की इस रिपोर्ट के बाद विजय माल्या और क्या बहाना बनता है। हालांकि, भारत सरकार भगोड़े विजय माल्या को वापस भारत लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विजय माल्या लंदन से गिरफ्तार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yvCNhL

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop