हिलेरी क्लिंटन ने पुतिन को बताया अमेरिका के लिए ‘खतरा’ - Khabar NonStop
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को लेकर एक बार फिर से बयान दिया है और पुतिन को वॉशिंगटन के लिए एक बड़ा खतरा बताया है। हिलेरी क्लिंटन ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘उन पर नजर रखें।’
जापान तट के पास डूबा जहाज, 11 लापता 15 भारतीय सदस्य बचाए गए
दरअसल, एक इंटरव्यू में हिलेरी ने अपने दावों पर खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि, पुतिन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें नुकसान पहुंचाने और ट्रंप अभियान को बढ़ावा देने के लिए रूसी अभियान को प्रत्यक्ष निर्देश दिया था। उन्होंने आगे कहा कि, पुतिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए जो कुछ चाहते थे, उनमें से कुछ उन्हें हासिल हो चुका है, लेकिन रूस को वह सबकुछ हासिल नहीं हो सकता है। यही नहीं हिलेरी का कहना है कि, ‘उनके खिलाफ किसी षडयंत्रकारी ने पुतिन को प्रेरित किया था, लेकिन रूसी नेता वॉशिंगटन के साथ एक व्यापक, वैचारिक लड़ाई का आयोजन भी कर रहे हैं।’
इस इंटरव्यू में हिलेरी ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि हमारे खिलाफ पुतिन का अभियान अमेरिका के लोकतंत्र को प्रभावित करने से अधिक संबंधित था। वह एक ऐसा अमेरिका चाहते हैं जो अंदर से विभाजित हो।’ रूस पर कई बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने को लेकर आरोप लगते रहे हैं हालांकि रूस ने कई बार खुद पर लगे इन आरोपों को ख़ारिज किया है।
पहला बम गिरने तक अमेरिका नार्थ कोरिया से करेगा बातचीत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yoMcWL
Comments
Post a Comment